फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's first flower market closed, now preparing for apple business

Flower Market: हिमाचल की पहली फूल मंडी बंद, अब सेब के कारोबार की तैयारी

Wed, 07 Jun 2023 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jun 2023 11:06 AM IST
सार

प्रदेश की पहली फूल मंडी में कारोबार के लिए आढ़तियों की ओर से मना करने के बाद अब इसे बंद कर दिया है। इस साल अभी तक यहां कोई फूल नहीं बिका है। मंडी के 10 आढ़तियों ने भी दुकानों की चाबियां मंडी समिति को सौंप दी हैं। 

विज्ञापन
Himachal's first flower market closed, now preparing for apple business
फूल मंडी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पहली फूल मंडी में कारोबार के लिए आढ़तियों की ओर से मना करने के बाद अब इसे बंद कर दिया है। इस साल अभी तक यहां कोई फूल नहीं बिका है। मंडी के 10 आढ़तियों ने भी दुकानों की चाबियां मंडी समिति को सौंप दी हैं। वहीं अब फूल मंडी को साथ लगती सेब मंडी के साथ मर्ज किया जा रहा है। जिसके निर्देश कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने दिए हैं। अब मंडी समिति ने 10 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कोविड काल से फूल मंडी परवाणू के बंद होने की चर्चाएं शुरू हो गई थी। मंडी से अभी न तो फूल उत्पादकों को कोई लाभ मिला है, न कारोबारी और आढ़ती कुछ कमाई कर पाए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद आढ़तियों ने यहां कारोबार न करने का निर्णय लिया था। हालांकि मंडी समिति ने आढ़तियों को दुकानें खोलने के निर्देश दिए थे, लेकिन आढ़तियों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने दुकानें खाली कर चाबियां मंडी समिति को थमा दी। आढ़तियों का कहना था कि फूल मंडी में बाहरी राज्यों से कारोबारी यहां फूल खरीदने के लिए नहीं आ रहे हैं। वहीं मंडी में भी फूल को स्टोर करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण खरीदा गया फूल भी खराब हो जाता है। कुल्लू, सिरमौर, शिमला समेत जिला सोलन के डांगरी, घट्टी, कंडाघाट, देवठी, धर्मपुर, भोजनगर और चायल क्षेत्र में फूल की पैदावार तैयार है। यहां के उत्पादक अपने फूल चंडीगढ़ और दिल्ली भेजने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि फूल मंडी की दस दुकानों को सेब मंडी परवाणू के साथ जोड़ा जा रहा है। जिसके आदेश कृषि मंत्री ने भी दे दिए हैं। अब दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही दुकानों का आवंटन कर यहां पर इस सीजन से सेब कारोबार भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed