फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's daughter Simran Thakur became a sub lieutenant in the Indian Navy

उपलब्धि: हिमाचल की बेटी सिमरन भारतीय नौसेना में बनीं सब लेफ्टिनेंट

Thu, 02 Dec 2021 05:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 05:00 PM IST
सार

सिमरन का अपने गांव ज्वाल पहुंचने पर परिवारवालों और गांव के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सिमरन के पिता भी सेना में सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट के पद पर हैं। माता सुवंदना गृहिणी हैं। सिमरन अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। 

विज्ञापन
Himachal's daughter Simran Thakur became a sub lieutenant in the Indian Navy
सिमरन ठाकुर भारतीय नौसेना में बनीं सब लेफ्टिनेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव ज्वाल की बेटी सिमरन ठाकुर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनी हैं। सिमरन का अपने गांव ज्वाल पहुंचने पर परिवारवालों और गांव के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सिमरन के पिता भी सेना में सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट के पद पर हैं। माता सुवंदना गृहिणी हैं। सिमरन अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर से की और बीटेक पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर से की। स्थानीय लोगों ने गांव की बेटी की कामयाबी पर खुशी जताई है।

विज्ञापन


सिमरन ज्वाल गांव की पूर्व प्रधान सुमन कुमारी और कांगड़ा बैंक चिंतपूर्णी में प्रबंधक पद पर कार्यरत रणजीत सिंह की भतीजी हैं। गांव के प्रधान जोगिंदर सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि उनके गांव की बेटी ने इतने बड़े मुकाम को हासिल किया है। इससे क्षेत्र के दूसरे बच्चों को भी प्रेरण मिलेगी। छपरोह की प्रधान और चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्टी शशि कालिया ने चिंतपूर्णी मंदिर दर्शनों को पहुंची सब लेफ्टिनेंट सिमरन ठाकुर को माता रानी की चुनरी और फोटो भेंट कर सम्मानित किया। शशि कालिया ने कहा कि सिमरन ठाकुर ने न सिर्फ गांव ज्वाल का बल्कि पूरे जिला ऊना का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही आज के समाज के लिए एक संदेश भी दिया है कि बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed