फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police Station Chopal of himachal found place in top police stations of the country

हिमाचल के चौपाल पुलिस स्टेशन को देश के शीर्ष पुलिस थानों में मिला स्थान

Fri, 09 Oct 2020 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Police Station Chopal of himachal found place in top police stations of the country
चौपाल पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिमला जिले के चौपाल पुलिस थाना को देश के शीर्ष दस पुलिस थानों में स्थान दिया है। यह निर्णय अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपायों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कहा कि गृह मंत्रालय के रैंकिंग इंटेलिजेंस ब्यूरो ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर देश के शीर्ष पुलिस थानों का चयन किया है।

विज्ञापन


पुलिस थानों की उपलब्धि का आकलन करते हुए मामलों के निपटान, मामलों की खोज, सामुदायिक पुलिस, बैक एंड वर्क और कानून व्यवस्था के रख-रखाव को भी पुलिस थानों की उपलब्धियों में मद्देनजर रखा गया। इस वर्ष नई दिल्ली में नवंबर अथवा दिसंबर महीने में होने वाले सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपनी उपलब्धियों के बारे में एक छोटी प्रस्तुति देने के लिए देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थानों के एसएचओ/प्रभारी को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed