{"_id":"67f8ea0723d9399a190f9d0e","slug":"himachal-s-akhil-thakur-won-silver-medal-for-india-in-kick-boxing-world-cup-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: हिमाचल अखिल ठाकुर ने किक बॉक्सिंग विश्व कप में भारत को दिलाया रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: हिमाचल अखिल ठाकुर ने किक बॉक्सिंग विश्व कप में भारत को दिलाया रजत पदक
Fri, 11 Apr 2025 06:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:34 PM IST
सार
प्रदेश के अखिल ठाकुर ने किक बॉक्सिंग विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
अखिल ठाकुर ने किक बॉक्सिंग में जीता रजत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के अखिल ठाकुर ने किक बॉक्सिंग विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत दिलाया है। प्रतियोगिता बैंकॉक में आयोजित की गई। इसमें 68 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अखिल ने 89 किग्रा भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय किया। निर्णायक मुकाबले में उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी से हुआ, जहां उन्होंने कड़ी टक्कर दी लेकिन मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए।
विज्ञापन
जीत के साथ अखिल की शानदार उपलब्धियों में एक और पदक जुड़ गया। इससे पहले उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। अखिल तुर्किए, पुर्तगाल, कंबोडिया और थाईलैंड समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अखिल ने कहा कि वाको इंडिया के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल और उपाध्यक्ष संजय यादव के मार्गदर्शन से आज वो यहां पर है। इसके साथ माता-पिता, कोच मनोज पटियाल और हंसराज शर्मा का भी उनका सफलता में हाथ है।
विज्ञापन