फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rishi Dhawan Announces Retirement From Indian Limited-Overs T20, ODI Cricket News in Hindi

हिमाचल: ऋषि धवन ने वनडे और टी-20 क्रिकेट से लिया संन्यास, दिया भावुक संदेश

Mon, 06 Jan 2025 11:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jan 2025 11:15 AM IST
सार

Rishi Dhawan Retirement :क्रिकेट को ऊंचाइयों तक ले जाने वाले टीम के कप्तान ऋषि धवन ने रविवार को वनडे और टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन
Rishi Dhawan Announces Retirement From Indian Limited-Overs T20, ODI Cricket News in Hindi
ऋषि धवन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल क्रिकेट को ऊंचाइयों तक ले जाने वाले टीम के कप्तान ऋषि धवन ने रविवार को वनडे और टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले धवन हिमाचल के इकलौते खिलाड़ी हैं। रविवार शाम को विजय हजारे ट्राॅफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ अंतिम लीग मैच खेलने के बाद धवन ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा की। धवन ने संदेश में लिखा है कि साधारण शुरुआत से लेकर सबसे बड़े मंचों पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने तक, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है।

विज्ञापन


क्रिकेट मेरा जुनून रहा है और हर सुबह उठने का मेरा कारण भी। मैं अपने सभी कोच, मेंटर, टीम के साथियों और सहयोगी स्टाफ को मुझे अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए धन्यवाद देता हूं। आखिरी में सबसे महत्वपूर्ण बात मेरा परिवार है। उनके बिना मेरे लिए यह सब हासिल करना, जीना या सपना देखना संभव नहीं होता। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि ऋषि धवन ने हिमाचल के क्रिकेट को नए मुकाम तक पहुंचाया है। क्रिकेट में उनका योगदान अतुलनीय है।

विज्ञापन
Trending Videos

धवन का क्रिकेट कॅरियर
ऋषि धवन ने भारतीय टीम से तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 98 मैचों में 4,824 रन बनाए हैं, जबकि 353 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट-ए के 134 मैचों में 2,906 रन और 186 विकेट झटके हैं। टी-20 में 135 मैचों में 1,740 रन और 118 विकेट लिए हैं। इसके अलावा आईपीएल की विभिन्न टीमों का हिस्सा भी रहे हैं।

विज्ञापन

धवन का भावुक संदेश...क्रिकेट ने दीं अनगिनत यादें
ऋषि धवन ने अपने भावुक संदेश में लिखा है कि मैं भारी मन से भारतीय क्रिकेट (सीमित ओवर) से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। हालांकि मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। यह एक ऐसा खेल है, जिसने पिछले 20 सालों से मेरे जीवन को परिभाषित किया है। इस खेल ने मुझे अपार खुशी और अनगिनत यादें दी हैं, जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगी। मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुझे दिए गए अवसरों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। प्रशंसकों के लिए धवन ने लिखा कि आप मेरे लिए इस खेल की आत्मा और रक्त रहे हैं। आपकी जयकार और नारे दिल के करीब रहेंगे। इस प्यार और प्रशंसा को संजोकर रखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed