{"_id":"a4920109b549972799a76081f7956571","slug":"himachal-reached-in-the-semifinal-of-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचा हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचा हिमाचल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jun 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में चल रही नॉर्थ जोन इंटर स्टेट बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल की पुरूष टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में जारी प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला तथा पुरूष वर्ग के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। हालांकि महिला वर्ग में हिमाचल टीम अपना कोई खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी।
विज्ञापन
महिला टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। रविवार को महिला वर्ग में खेले गए मुकाबलों में पंजाब ने हरियाणा को 29-16, 29-21, एनसीआर दिल्ली ने 29-11, 29-18 के अंतर से उत्तर प्रदेश, पंजाब ने हिमाचल को 29-8, 29-6 तथा चंडीगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 29-6, 29-10 से पराजित किया।
विज्ञापन
पुरूष वर्ग में खेले गए मुकाबलों में हरियाणा ने 29-10, 29-8 से जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ ने यूपी को 29-4, 29-3, पंजाब ने जम्मू-कश्मीर को 29-3, 29-4 तथा हिमाचल ने एनसीआर दिल्ली को 29-14, 29-17 के अंतर से मात दी।
पुरूष वर्ग में हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि महिला वर्ग में हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब तथा एनसीआर दिल्ली की टीम सेमीफाइनल में पहुंची हैं। सेमीफाइनल मुकाबले व फाइनल सोमवार को खेला जाएगा।