{"_id":"5996d36e4f1c1b25328b477d","slug":"himachal-ration-under-public-distribution-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 रुपये में सरसों तेल और 58 में मिलेगा रिफाइंड, टेंडर मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 रुपये में सरसों तेल और 58 में मिलेगा रिफाइंड, टेंडर मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने डिपो में मिलने वाले सस्ते खाद्य तेल के टेंडर को मंजूरी दे दी है। 68 रुपये में सरसों और 58 रुपये में प्रति लीटर रिफाइंड तेल मिलेगा।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनी को तेल का सप्लाई आर्डर जारी कर दिया है। गोदामों में सरसों तेल की सप्लाई शुरू हो गई है।
जिन लोगों को जून और जुलाई महीने में तेल का कोटा नहीं मिला है उन्हें दो महीने का कोटा अगस्त में एक साथ दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को दो लीटर ही खाद्य तेल मिलेगा।
विज्ञापन
इसमें उपभोक्ता अपनी मर्जी से दो लीटर सरसों के पैकेट या फिर दो पैकेट रिफाइंड के भी ले सकता है।
सरकार ने 75 फीसदी सरसों तेल जबकि 25 फीसदी रिफाइंड तेल का सप्लाई आर्डर दिया है। लोग सरसों तेल की ज्यादा डिमांड कर रहे थे। इसके चलते 75 फीसदी सरसों तेल का आर्डर दिया है।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल के गोदामों में खाद्य तेल आना शुरू हो गया है। सरकार ने दोनों तेल के रेट फाइनल कर दिए हैं।
पहली बार मिल रहा पसंद का तेल
हिमाचल में पहली बार डिपो में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पसंद का तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे पहले डिपो में सरसों या रिफाइंड दो में से एक तेल दिया जाता था।