{"_id":"69f4c1684f5231763109205f","slug":"himachal-ranks-top-in-the-country-in-emergency-response-system-response-time-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल प्रदेश आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली रिस्पॉन्स टाइम में देश में शीर्ष स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल प्रदेश आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली रिस्पॉन्स टाइम में देश में शीर्ष स्थान पर
Fri, 01 May 2026 08:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 May 2026 08:36 PM IST
सार
ईआरएसएस 112 की अप्रैल 2026 की जारी ऑल इंडिया रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली
- फोटो : https://112.gov.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (ईआरएसएस 112) की अप्रैल 2026 की जारी ऑल इंडिया रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। राज्य का औसत इवेंट रिस्पॉन्स टाइम 3 मिनट 36 सेकंड दर्ज किया गया, जो देशभर में सबसे तेज है। रिपोर्ट के अनुसार कॉल टेकर का औसत समय 2 मिनट 1 सेकंड, डिस्पैचर का 12 सेकंड और इमरजेंसी रिस्पॉन्स यूनिट का समय 1 मिनट 23 सेकंड रहा।
विज्ञापन
इस उपलब्धि के साथ हिमाचल ने दादरा, दमन और दीव, लक्षद्वीप व चंडीगढ़ जैसे केंद्र शासित प्रदेशों को भी पीछे छोड़ दिया। सूची में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य भी हिमाचल से काफी पीछे हैं। यह उपलब्धि प्रदेश की आपातकालीन सेवाओं की तत्परता, बेहतर समन्वय और तकनीकी दक्षता को दर्शाती है। आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली भारत सरकार की एक एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन सेवा है, जिसके तहत एक ही नंबर 112 डायल करके पुलिस, अग्निशमन (फायर) और एम्बुलेंस जैसी आपात सेवाओं से तुरंत मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन