फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rajya Sabha Elections: If the slip does not support then the trouble for the rebels will increase.

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: अगर पर्ची निकलती तो बागियों की बढ़ जातीं मुश्किलें, जानें पूरा मामला

Tue, 27 Feb 2024 10:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 10:13 PM IST
सार

राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुए मतदान में अगर पर्ची भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन का साथ न देती, तो कांग्रेस के बागी विधायकों की मुश्किलें बढ़ सकती थीं। 

विज्ञापन
Himachal Rajya Sabha Elections: If the slip does not support then the trouble for the rebels will increase.
सीआरपीएफ सुरक्षा में चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस विधायक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुए मतदान में अगर पर्ची भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन का साथ न देती, तो कांग्रेस के बागी विधायकों की मुश्किलें बढ़ सकती थीं। कांग्रेस के बागी विधायक विधानसभा सत्र स्थगित होने के बाद करीब तीन बजे पंचकूला की ओर रवाना हो गए थे, वहीं राज्यसभा सीट के लिए मतगणना 7:40 तक चली। चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही बागी विधायक पंचकूला पहुंच गए थे। मंगलवार को सुबह से चर्चा थी कि कांग्रेस के विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं और हुआ भी ऐसा ही। क्रॉस वोटिंग करने वाले छह कांग्रेसी विधायक और तीन निर्दलीय तय रणनीति के तहत परवाणू रवाना हो गए।

विज्ञापन


विधायक अपनी निजी गाड़ियों में अन्य विधायकों को भी साथ ले गए। चिंतपूर्णी जी से विधायक सुदर्शन बबलू अस्वस्थ थे। उन्हें वोट डालने के लिए हेलिकाप्टर से शिमला लाया गया। खुद मुख्यमंत्री उन्हें लेने पहुंचे तो इससे साफ हो गया था कि कांग्रेस को भितरघात का डर सता रहा था। कशमकश के बीच करीब 7:00 बजे मतगणना पूरी हुई, तो दोनों दलों को 34-34 वोट पड़े। गहमागहमी के बीच पर्ची से विजेता का निर्णय हुआ। पर्ची अभिषेक मनु सिंघवी के हक में निकली और जीत हर्ष महाजन की हो गई। अगर पर्ची हर्ष महाजन की निकलती तो कांग्रेस के बागी विधायकों की मुश्किलें बढ़ जातीं, क्योंकि राज्यसभा चुनावों में जिस प्रत्याशी की पर्ची निकलती है, उसकी हार होती है।

विज्ञापन

25 वाली पार्टी 40 पर पड़ी भारी
विधानसभा में 25 विधायकों वाली भाजपा 40 विधायकों वाली सत्तारूढ़ कांग्रेस पर भारी पड़ी। 25 विधायकों के बूते भाजपा नामांकन के समय से लेकर मतदान तक 27 फरवरी को खेला होने का इशारा करती रही। दावों के बावजूद कांग्रेस अपने 40 विधायकों को ही एकजुट रखने में कामयाब नहीं हो पाई।

विज्ञापन

न डिनर काम आया न ब्रेकफास्ट
 मंगलवार को विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों ने साथ में ब्रेकफास्ट किया। पूरी तरह एकजुटता दिखाते हुए सभी विधायक सदन में भी पहुंचे। सोमवार रात कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के साथ सभी विधायकों ने डिनर किया। इसके बावजूद ऐन मौके पर कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed