{"_id":"64aa6edd948de7e8a308f569","slug":"himachal-rain-shimla-mandi-hamirpur-kangra-roads-blocked-use-alternate-routes-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शिमला-मंडी-हमीरपुर-कांगड़ा रूट पर आवाजाही कर रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, बंद हैं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शिमला-मंडी-हमीरपुर-कांगड़ा रूट पर आवाजाही कर रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, बंद हैं सड़कें
Sun, 09 Jul 2023 01:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:56 PM IST
सार
शिमला से अर्की, शालाघाट, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी की ओर जाने वाले वाहन घंडल के पास बने लोहे के ब्रिज से ही गुजरेंगे।
विज्ञापन
भारी बारिश से धंसी सड़क।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते दिन से हो रही भारी बारिश के कारण शिमला से मंडी-हमीरपुर-कांगड़ा के लिए हाईवे और अन्य सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। शिमला मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग- 205 पर घंडल के पास बने लोहे के ब्रिज के नीचे से भूस्खलन हो रहा है जिस कारण पुल पर यातायात एकतरफा चलाया जा रहा है। शिमला पुलिस ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन
शिमला से अर्की, शालाघाट, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी की ओर जाने वाले वाहन घंडल के पास बने लोहे के ब्रिज से ही गुजरेंगे। जबकि अर्की, शालाघाट, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी से शिमला की ओर आने वाले वाहन बंगोरा (गलोग), कालीहट्टी, नालहट्टी, हरीदेवी, घनाहट्टी सड़क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर ठियोग बिजली विभाग कार्यालय व अस्पताल के मध्य बने लोहे के पुल को एहतियात के तौर पर हर प्रकार के लोड ट्रकों के लिए बंद किया गया है। अन्य वाहनों लिए पुल खुला रहेगा। मौसम सामान्य होने के बाद पुल को दोबारा खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
नारकंडा से ननखड़ी सड़क मार्ग बथनाल के समीप भूस्खलन के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध है। शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में नारकंडा (बरुबाग) के समीप पेड़ गिरने से यातायात एकतरफा चल रहा है, सड़क को खोलने का काम प्रगति पर है।
चोपाल शिमला सड़क मार्ग यातायात के लिए खुला है, जबकि चोपाल क्षेत्र के बहुत से लिंक रोड अवरुद्ध हैं। शिमला-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला है।
शिमला शहर में ये सड़क मार्गअवरुद्ध
भारी बारिश के कारण शिमला शहर में कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। तवी मोड़ व टुटू के बीच में भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है यातायात एक तरफा चल रहा है। टूटीकंडी क्रॉसिंग व आईएसबीटी के बीच में पेड़ गिरा है इस कारण यातायात एक तरफा चल रहा है। विधानसभा से अनाडेल वाली सड़क पर कुमार हाऊस के पास भूस्खलन हुआ है जिस कारण मार्ग अवरुद्ध है। मेहली के समीप सड़क पर पेड़ गिरने के कारण मेहली-जुन्गा सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध है।