{"_id":"64aab32502bb55e9fb0a0d93","slug":"himachal-rain-record-166-mm-rain-recorded-in-una-in-after-thirty-years-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Rain: ऊना में 30 साल बाद 24 घंटे में सबसे अधिक 166 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Rain: ऊना में 30 साल बाद 24 घंटे में सबसे अधिक 166 एमएम बारिश
Mon, 10 Jul 2023 04:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 10 Jul 2023 04:07 PM IST
सार
ऊना में वर्ष 1993 में 188 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि राजधानी शिमला में वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा 118 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
ऊना में स्वां नदी में आई बाढ़ से जलमग्न हुआ क्षेत्र।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेड अलर्ट के बीच प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा दी। एक ही दिन में बारिश के कई रिकॉर्ड भी टूट गए। ऊना जिले में 30 साल बाद 24 घंटे में सबसे अधिक 166 मिलीमीटर बारिश हुई है। शिमला में भी पांच साल बाद एक दिन में 79 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। ऊना में वर्ष 1993 में 188 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि राजधानी शिमला में वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा 118 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खुलासा मौसम विभाग के आंकड़ों से हुआ है। रविवार को पिछले 24 घंटै में बिलासपुर, ऊना, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में भारी बारिश हुई। 24 घंटों के इस अंतराल में शिमला में 79.4, सुंदरनगर में 83.2, भुंतर में 101.5, कल्पा में 29.6, धर्मशाला में 126.4, ऊना में 166.2, नाहन में 131.2, पालमपुर में 94, सोलन में 107, मनाली में 131.3 और कांगड़ा में 108.2 वर्षा रिकॉर्ड हुई। मंडी में 80, बिलासपुर में 130, चंबा में 146.5, डलहाैजी में 143, जुब्बहट्टी में 103.1, कुफरी में 66.5, नारकंडा में 88 और रिकांगपिओ में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन