{"_id":"64af94369c44a85dd706e566","slug":"himachal-rain-jairam-thakur-visit-flood-hit-kullu-himachal-pradesh-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Rain: जयराम बोले- जिनके घर पूरी तरह से टूट गए, उन्हें टेंट तक नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Rain: जयराम बोले- जिनके घर पूरी तरह से टूट गए, उन्हें टेंट तक नहीं मिले
Thu, 13 Jul 2023 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 Jul 2023 06:25 PM IST
सार
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को त्वरित सहायता नहीं दे पा रही है। जिनके घर पूरी तरह से टूट गए हैं, उन्हें टेंट तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
कुल्लू में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों का जायजा लेते पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
ब्यास नदी में बाढ़ आए पांच दिन दिन हो गए, लेकिन उन्हें अभी तक सरकार व प्रशासन की तरफ से कोई भी राहत नहीं मिली है। यह दुखड़ा बुधवार को पारला भुंतर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष बाढ़ से प्रभावित महिलाओं ने रो-रोकर सुनाया। जयराम ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को त्वरित सहायता नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
जिनके घर पूरी तरह से टूट गए हैं, उन्हें टेंट तक नहीं मिल पा रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बुधवार सुबह बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए भुंतर पहुंचे थे। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भुंतर में भी बारिश की वजह से भारी तबाही हुई है। लोगों के मकान, दुकानों और फसलों को बहुत नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बाढ़ में कई लोगों के घर बह गए हैं। लोगों के घरों में अभी भी मलबा भरा हुआ है, जिसके कारण उन्हें अपना घर छोड़कर अन्य जगहों पर शरण लेनी पड़ी है। कहा कि संकट की इस घड़ी में वह प्रदेश सरकार के साथ हैं और केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस दौरान विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, नरोत्तम ठाकुर, भीमसेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
गृह मंत्री के बुलावे पर दिल्ली रवाना हुए जयराम
जिला कुल्लू और मंडी में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार सुबह दिल्ली रवाना हो गए। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बुलाया है। कहा कि वह मनाली के साथ अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी जल्द दौरा करेंगे।