{"_id":"6374fa54981da84a83137d23","slug":"himachal-public-service-commission-schedule-for-screening-examinations-for-assistant-professor-in-colleges-re","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल लोकसेवा आयोग: कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए स्क्रीनिंग परीक्षाओं का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल लोकसेवा आयोग: कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए स्क्रीनिंग परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
Wed, 16 Nov 2022 08:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Nov 2022 08:28 PM IST
सार
राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में भरी जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए 27 नवंबर से स्क्रीनिंग परीक्षाएं ली जाएंगी। आयोग की ओर से बुधवार को इसका शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में भरी जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए 27 नवंबर से स्क्रीनिंग परीक्षाएं ली जाएंगी। आयोग की ओर से बुधवार को इसका शेड्यूल जारी किया गया है। हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों के भर्ती के लिए परीक्षा 27 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक होगी। समाज शास्त्र विषय की 28 नवंबर, भूगोल की 29 और संस्कृत विषय के लिए भर्ती परीक्षा 30 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी।
विज्ञापन
केमिस्ट्री की परीक्षा 1 दिसंबर, अर्थशास्त्र की 2, अंग्रेजी की 3 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। 4 दिसंबर को राजनीति शास्त्र की परीक्षा सुबह 11:00 से 1:00 बजे और 5 दिसंबर को इतिहास विषय की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। आयोग के सचिव डीके रत्न ने बताया कि ई एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन