फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Private Educational Institutions Regulatory Commission monitoring vice chancellor appointments in private universities

नए कुलपति नियुक्त करने वाले निजी विश्वविद्यालयों पर आयोग की कड़ी नजर

Sun, 20 Dec 2020 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Dec 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal Private Educational Institutions Regulatory Commission monitoring vice chancellor appointments in private universities
नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक - फोटो : अमर उजाला

नए कुलपति नियुक्त करने वाले निजी विश्वविद्यालयों पर राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की कड़ी नजर रहेगी। निजी विवि को नियामक आयोग को नए कुलपति नियुक्त करने की पूरी जानकारी देनी होगी। यूजीसी के नियम पूरे नहीं करने पर पांच विवि के कुलपति अपने पदों से इस्तीफे दे चुके हैं। इनकी जगह अगर दोबारा नियमों की अनदेखी कर नए कुलपति नियुक्त किए गए तो संबंधित विश्वविद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि निजी विवि स्वायत्त संस्थाएं हैं। अपने स्तर पर कुलपति को नियुक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन आयोग को कुलपतियों की नियुक्ति करने के बाद रिकॉर्ड देना होगा। प्रदेश में उच्च शिक्षा देने वाले निजी विश्वविद्यालयों में यूजीसी के नियमों को धता कर की गई नियुक्तियों की अब परतें खुलना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता को लेकर शुरू की गई जांच के बीच पांच निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति इस्तीफे दे चुके हैं। पांच कुलपतियों ने उन पर लगे आरोपों की दोबारा से जांच करने को आवेदन किए हैं। अगले सप्ताह से इन आवेदनों पर दोबारा से विचार शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो निजी विवि की ओर से आयोग के समक्ष अपना पक्ष नहीं रखा गया है। ऐसे में संभावित है कि आने वाले दिनों में और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के इस्तीफे भी हो सकते हैं। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की ओर से सभी विश्वविद्यालयों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed