फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal President Kuldeep Rathore summoned by Congress high command

कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किए हिमाचल अध्यक्ष कुलदीप राठौर

Thu, 27 Jun 2019 11:14 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jun 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Himachal President Kuldeep Rathore summoned by Congress high command

कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को दिल्ली तलब किया है। राठौर गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलेंगे। बताया जा रहा है कि लोस चुनाव से सूबे में दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनाव के लिए उप समिति बनाने की जुगत लगाई जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के बाद नई कार्यकारिणी को लेकर भी मंथन हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि राठौर दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेश में अनुशासन भंग करने वाले नेताओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश में होने वाले उप चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। विधानसभा उप चुनाव से पहले उप समिति को दायित्व सौंपा जा सकता है। पार्टी नेताओं से प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा की जानी है।

विधायक रामलाल ठाकुर को मिल सकता है बड़ा दायित्व

Himachal President Kuldeep Rathore summoned by Congress high command

हाईकमान ने विधायक राम लाल ठाकुर को भी दिल्ली बुला लिया है। माना जा रहा है कि रामलाल ठाकुर गुरुवार को अलग से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल से मिलेंगे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों को लेकर भी केंद्रीय नेताओं से चर्चा की जाएगी।

पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि हाईकमान देश में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए करीब 25 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हाईकमान विधायक रामलाल ठाकुर को कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed