फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal prem kumar dhumal targets cm virbhadra singh

7479 बूथों पर एकसाथ सीएम के पुतले जलाना बना इतिहास: धूमल

Fri, 28 Jul 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
Himachal prem kumar dhumal targets cm virbhadra singh

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश के 7479 बूथों पर एकसाथ सीएम के पुतले जलाना इतिहास बन गया है। यह पहली बार हुआ है कि प्रदेश में सभी बूथों पर एकसाथ सीएम के पुतले जलाए गए हों। कहा कि गुड़िया मामले में भाजपा ने 26 जुलाई तक सीएम से त्यागपत्र मांगा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन


इसके विरोध में वीरवार को पूरे प्रदेश में सीएम के पुतले जलाए गए। धूमल नयनदेवी विस क्षेत्र के साईं ब्राह्मणा में शहीदों और किसानों की सम्मान में जय जवान, जय किसान कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। 
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कोटखाई प्रकरण में पहले सीएम की ओर से कुछ युवकों के फोटो फेसबुक पेज पर डालकर कहा गया कि आरोपी पकड़े गए।

कुछ ही देर में फोटो हटा दिए गए। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकार किसे बचाने में लगी है? इसके अलावा मंडी में वनरक्षक होशियार सिंह मामले में भी सरकार आरोपियों को बचा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों का अपमान कर रही है। विधायक के पैसा देने के बाद भी शहीदों के गांव में शहीद के नाम से गेट तक नहीं बन पाए।

भाजपाइयों ने फूंका प्रदेश भर में सीएम वीरभद्र का पुतला

Himachal prem kumar dhumal targets cm virbhadra singh

गुड़िया प्रकरण के विरोध में वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुतले फूंककर नाराजगी व्यक्त की। पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सत्ती के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सूबे के सभी बूथों पर पुतला दहन का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम से पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री को 26 जुलाई तक पद से इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था।

मुख्यमंत्री के इस्तीफा न देने पर प्रदेश में भाजपा ने हर बूथ पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। अब 29 जुलाई को शिमला में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी। इसमें मामले में अगला कदम उठाने के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय के अलावा संगठन के राष्ट्रीय तथा राज्य के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने की कांग्रेसी नीति पर मुख्यमंत्री से कड़ा कदम उठाने की उम्मीद थी, लेकिन मुख्यमंत्री का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार खुद ही सवालों के घेरे में आ गया था।

इसके चलते उन्हें 26 जुलाई तक पद से इस्तीफा देने की बात कही गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने लोगों की आवाज की ही तरह भाजपा की चेतावनी को भी अनसुना कर दिया। इसके बाद भाजपा ने इस मुद्दे को शहर गांव की हर गली तक पहुंचाने के लिए यह पुतला दहन कार्यक्रम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed