फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh vidhan sabha question Hour: eleven boards and corporations in Loss

11 निगम और एक बोर्ड घाटे में, राजनीतिक मजबूरी के चलते नहीं हो सकते बंद

Tue, 09 Mar 2021 07:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Mar 2021 07:35 PM IST
सार

  • कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल पर जल शक्ति मंत्री ने सदन में दिया जवाब
  • कहा, यह प्रथा पुरानी- हम भी विपक्ष में रहकर करते थे इनका विरोध
  • बढ़ते घाटे पर चिंता जताते हुए ठोस कदम उठाने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
himachal pradesh vidhan sabha question Hour: eleven boards and corporations in Loss
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक बोर्ड और 11 निगम घाटे में चल रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल पर मुख्यमंत्री की जगह जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने यह जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये निगम-बोर्ड कई वर्षों से घाटे में हैं। इस दौरान कई पार्टियों की सरकारें आई और गई हैं। कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने और राजनीतिक मजबूरी के चलते इन्हें बंद नहीं किया जा सकता है। यह प्रथा पुरानी है। यह जारी ही रहेगी। 

विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने कहा कि हम भी जब विपक्ष में होते थे तो इनका विरोध करते थे। कांग्रेस सरकार के समय छह निगम-बोर्ड अध्यक्ष थे। भाजपा सरकार ने पांच लगाए हैं। कोरोना संकट के दौरान जिस प्रकार विधायकों और मंत्रियों का तीस फीसदी वेतन कम किया गया, उसी तरह निगमों-बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों का वेतन भी कम किया गया। निगमों-बोर्डों का घाटे में जाना चिंताजनक है। कुछ निगम-बोर्ड पहले लाभ में थे, अब घाटे में चले गए हैं। सरकार दोबारा इन्हें लाभ की स्थिति में लाने के लिए प्रयासरत है। उधर, कांग्रेस विधायक जगत सिंह ने कहा कि यह बीमारी लंबे समय से है। इसे ठीक करना होगा। जिस निगम-बोर्ड का अध्यक्ष मंत्री है, वहां उपाध्यक्ष का पद समाप्त करना चाहिए।
विज्ञापन


ये निगम-बोर्ड हैं घाटे में 
निगम-बोर्ड                                 31 मार्च 2020 तक सकल घाटा (लाख रुपये में)
राज्य पर्यटन विकास निगम                                    5032
राज्य ऊर्जा निगम                                                 36199
एससी, एसटी विकास निगम सोलन                        2623
अल्पसंख्यक वर्ग वित्त विकास निगम                        619
बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण                    8509
वन विकास निगम                                                11042
हिमाचल पथ परिवहन निगम                                 153370
प्रदेश वित्तीय निगम                                               15348
एग्रो इंडस्ट्रीज निगम                                              936
ऊर्जा संचार निगम                                                10836
हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम                                1343
राज्य बिजली बोर्ड                                                152059

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed