फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh vidhan Sabha Monsoon Session First Day 18 September 2023

Himachal News: हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, पहले दिन ही हंगामे के आसार

Mon, 18 Sep 2023 09:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Sep 2023 09:53 AM IST
सार

25 सितंबर तक चलने वाले इस मानसून सत्र में सात बैठकें प्रस्तावित हैं। यह चौदहवीं विधानसभा का तीसरा सत्र होगा।

विज्ञापन
Himachal Pradesh vidhan Sabha Monsoon Session First Day 18 September 2023
हिमाचल प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को दोपहर बाद 2:00 बजे से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश पर आई आपदा को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा तो कांग्रेस केंद्र सरकार से पर्याप्त मदद न मिलने की बात कर भाजपा पर पलटवार करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सदन में इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव पारित करने का प्रस्ताव रखेंगे, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


25 सितंबर तक चलने वाले इस मानसून सत्र में सात बैठकें प्रस्तावित हैं। यह चौदहवीं विधानसभा का तीसरा सत्र होगा। इस सत्र की शुरुआत हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व विधानसभा सदस्य खूब राम पर शोकोद्गार प्रस्ताव से होगी। उसके बाद प्रश्नकाल प्रस्तावित है, लेकिन विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लाकर आपदा पर चर्चा मांग सकता है। कोविड के दौरान जिस तरह से आपदा के दौरान काम राेको प्रस्ताव को जयराम सरकार ने चर्चा के लिए मंजूर किया था।
विज्ञापन


ठीक वैसे ही सुक्खू सरकार भी आपदा पर स्थगन प्रस्ताव लाने की स्थिति में कर सकती है। अगर प्रश्नकाल होता है तो मुख्यमंत्री सुक्खू इसके बाद सत्र की सप्ताह भर की कार्य सूची के बारे में जानकारी देंगे। लोक लेखा समिति के सभापति अनिल शर्मा भी सदन में विभिन्न प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद सीएम सुक्खू मानसून के कारण भारी भूस्खलन, सड़कों, पुलों, सिंचाई योजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, निजी-सरकारी संपत्तियों और मवेशियों को हुए नुकसान के मद्देनजर केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की सिफारिश का प्रस्ताव रखेंगे। नियम 130 के तहत भी एक प्रस्ताव झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल रखेंगे, जिसमें वह प्रदेश में कम वोल्टेज की समस्या दूर करने और घरों के ऊपर से बिजली के तार हटाने की बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विधेयक रखे जाएंगे सभा पटल पर
राज्यपाल से स्वीकृत विधेयक सभा पटल पर रखे जाएंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश अधिकतम सीमा संशोधन विधेयक 2021, हिमाचल प्रदेश को भूगर्भ जल विकास और प्रबंधन का विनियम व नियंत्रण संशोधन विधेयक-2023 और हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक -2023 हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने विभागों से संबंधित दस्तावेज पटल पर रखेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश नगर पालिका सेवा संशोधन अध्यादेश -2023 की प्रति सदन में रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed