{"_id":"628b6613146d416d9b777ab9","slug":"himachal-pradesh-tribal-districts-number-one-in-covid-19-booster-dose","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 Vaccination in Himachal: बूस्टर डोज लगाने में जनजातीय जिले अव्वल, शिमला फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid-19 Vaccination in Himachal: बूस्टर डोज लगाने में जनजातीय जिले अव्वल, शिमला फिसड्डी
Tue, 24 May 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 24 May 2022 05:00 AM IST
सार
18 मई के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 39.66 प्रतिशत लाभार्थियों ने ही अभी तक बूस्टर डोज ली है। शिमला में 30.90 लाभार्थी ही कवर हो पाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले बूस्टर डोज लगाने में अव्वल हैं। जिला शिमला इसमें फिसड्डी रहा है। जनजातीय जिलों में लाभार्थी बूस्टर डोज लगवाकर खुद को कोरोना से सुरक्षित कर रहे हैं, लेकिन कुछ जिलों में लाभार्थी बूस्टर डोज लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कोरोना का डर खत्म होने के बाद लोग टीकाकरण को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में छोटे बच्चों के टीकाकरण के साथ बूस्टर डोज लगाने पर जोर दे रहा है, लेकिन वैक्सीनेशन केंद्रों में काफी कम संख्या में लाभार्थी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सरकारी के अलावा निजी अस्पतालों में भी बूस्टर डोज लगवाने की सुविधा है। सरकारी टीकाकरण केंद्रों में निशुल्क और निजी अस्पतालों में 250 रुपये में टीका लगाया जा रहा है। इसमें सर्विस चार्ज और जीएसटी अतिरिक्त है। बीते 18 मई के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 39.66 प्रतिशत लाभार्थियों ने ही अभी तक बूस्टर डोज ली है। प्रदेश स्तर पर पांच दिसंबर, 2021 के डाटा के अनुसार 12,92,815 लाभान्वित चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
16 मई, 2022 तक इनमें 7,54,371 लाभार्थी बूस्टर डोज के लिए पात्र हैं। 18 मई तक केवल 2,99,213 ने ही बूस्टर डोज ली है। किन्नौर जिले में 75.80 प्रतिशत और लाहौल-स्पीति में 64.30 प्रतिशत लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। शिमला में 30.90 लाभार्थी ही कवर हो पाए हैं। वर्तमान में कोरोना वॉरियर हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को ही बूस्टर डोज लग रही है।
विज्ञापन
उधर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेमराज भैरवा ने बताया कि किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों ने बेहतर करके दिखाया है। फील्ड में हेल्थ केयर वर्कर (एचसीडब्लयू), फ्रंटलाइन वर्कर (एफएलडब्लयू) वर्ग में कुछ दुविधा थी कि कौन इसमें शामिल हैं। इसे लेकर साफ कर दिया है कि सरकार की ओर से पूर्व में घोषित लोग इसमें शामिल रहेंगे। आने वाले दिनों में डोर टू डोर और कार्यालय स्तर पर बूस्टर डोज लगेगी।
जिला प्रतिशतता
किन्नौर 75.80
लाहौल-स्पीति 64.30
बिलासपुर 46.80
हमीरपुर 46.60
कांगड़ा 41.20
मंडी 40.06
सिरमौर 38.30
ऊना 37.50
कुल्ल 36.10
चंबा 33.80
सोलन 31.70
शिमला 30.90