फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh top headlines today 8 July 2021

हिमाचल: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का निधन, भाजपा अध्यक्ष की तबीयत खराब समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Thu, 08 Jul 2021 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Jul 2021 06:18 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया। रामपुर में 10 जुलाई को होगा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, रिज मैदान पर अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
himachal pradesh top headlines today 8 July 2021
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया। अंतिम संस्कार 10 जुलाई को रामपुर में होगा। 9 जुलाई शुक्रवार को पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे से 11:30 बजे के बीच दर्शन के लिए रिज मैदान पर आम लोगों के बीच रखा जाएगा। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, आईजीएमसी शिमला में थे उपचाराधीन 
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में 10 जुलाई को होगा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, रिज मैदान पर अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार 10 जुलाई को रामपुर में होगा। 9 जुलाई शुक्रवार को पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे से 11:30 बजे के बीच दर्शन के लिए रिज मैदान पर आम लोगों के बीच रखा जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


वीरभद्र को श्रद्धांजलि देने गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की तबीयत खराब
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की वीरवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। वह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निवास स्थान पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे। इस बीच उन्हें छाती में हल्की तकलीफ के चलते उपचार के लिए आईजीएमसी आना पड़ा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

जयराम बोले- वीरभद्र सिंह से मिलकर लगता था किसी शख्सियत से मिले
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर हॉलीलॉज पहुंचे। उन्होंने वीरभद्र सिंह की देह के अंतिम दर्शन किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह से मिलने पर किसी शख्सियत से मुलाकात की अनुभूति होती थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हालात ठीक रहे तो अगस्त से खुलेंगे 10वीं-12वीं कक्षा के लिए स्कूल
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने की रफ्तार इसी तरह से जारी रही तो अगस्त से 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल सकते हैं। 25 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अवकाश है। ऐसे में इस माह होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में 10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परामर्श लेने के लिए स्कूलों में बुलाने का फैसला हो सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed