{"_id":"6341a11734e2233d146b316a","slug":"himachal-pradesh-third-synthetic-track-in-luhnu-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: प्रदेश का तीसरा सिंथेटिक ट्रैक शुरू, लुहणू के हॉकी मैदान में बिछाई जाएगी एस्ट्रो टर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: प्रदेश का तीसरा सिंथेटिक ट्रैक शुरू, लुहणू के हॉकी मैदान में बिछाई जाएगी एस्ट्रो टर्फ
Sat, 08 Oct 2022 09:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 Oct 2022 09:44 PM IST
सार
लुहणू में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आठ लेन के 400 मीटर ट्रैक को 9.05 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस ट्रैक एंड फील्ड में दौड़ के अलावा लंबीकूद, ऊंचीकूद, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो खेल भी हो सकेंगे।
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक लुहणू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय बिलासपुर के लुहणू में प्रदेश के तीसरे सिंथेटिक ट्रैक का शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुभारंभ किया। उन्होंने लुहणू में हॉकी मैदान में एस्ट्रो टर्फ बिछाने और एक आधुनिक जिम्नेजियम खोलने की घोषणा की। उन्होंने लुहणू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का नाम अटल बिहारी वाजपेयी करने की भी घोषणा की। लुहणू में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आठ लेन के 400 मीटर ट्रैक को 9.05 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इस ट्रैक एंड फील्ड में दौड़ के अलावा लंबीकूद, ऊंचीकूद, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो खेल भी हो सकेंगे। इन खेलों के लिए के अलग-अलग सर्किल तैयार किए गए। विधिवत रूप से उद्घाटन करने के बाद अनुराग ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंथेटिक ट्रैक में सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि सिर्फ सिंथेटिक मैदान में खिलाड़ियों का प्रवेश हो।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कहां कि ऊपर से देखने पर लुहणू में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खूबसूरत नजर आता है, लेकिन यहां कुछ कमियां रह गईं, जिन्हें वह पूरा करेंगे। प्रदेश में ऐसी बहुत कम जगहें जहां करीब 20 खेलों के लिए एक साथ जगह हो। लुहणू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को इस तरह से विकसित किया जाएगा, ताकि भविष्य में खेलों के बड़े आयोजन हों। उन्होंने कहा कि एक विस्तृत नक्शा तैयार किया जाएगा। इसके मुताबिक ही लुहणू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लुहणू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दोनों ओर गेट लगाने का भी सुझाव दिया। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए गए कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम की भी उचित व्यवस्था हो। इस मौके पर उपायुक्त पंकज राय, खेल अधिकारी रवि शंकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।