{"_id":"5ef8b67d8ebc3e42e117468e","slug":"himachal-pradesh-third-best-performing-state-in-implementing-national-tb-elimination-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी उन्मूलन में हमीरपुर जिला दूसरे, हिमाचल देश भर में तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी उन्मूलन में हमीरपुर जिला दूसरे, हिमाचल देश भर में तीसरे स्थान पर
Sun, 28 Jun 2020 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Jun 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
PIC
- फोटो : अमर उजाला
टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल तीसरे स्थान पर रहा है। पहले नंबर पर गुजरात, दूसरे पर आंध्रप्रदेश रहा है। देशभर के सभी जिलों में जिला हमीरपुर दूसरे, सिरमौर चौथे और ऊना दसवें स्थान पर रहा है। जिला चंबा एस्पीरेशनल डिस्ट्रिक्ट योजना की श्रेणी में देशभर में चौथे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं जिला क्षय रोग कार्यक्रम अधिकारियों को बधाई दी है। रविवार को इसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक भी की गई। समीक्षा बैठक के दौरान एसीएस आरडी धीमान ने भारत सरकार की ओर से निर्धारित नौ मापदंडों पर प्रदेश के कार्य के बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने नौ में से छह मापदंडों पर देशभर में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया है, बाकी तीन मापदंडों पर भी सभी को आने वाले समय में और अधिक अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अब प्रदेश में आशा कार्यकर्ता हर रविवार को अपने क्षेत्र के घर-घर में जाकर क्षय रोग के संभावित व्यक्तियों का पता लगाएंगी और सरकार की ओर से निर्धारित 2021 दिसंबर तक क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सहयोगी साबित होंगी। उन्होंने आग्रह किया कि कोविड-19 महामारी के समय में भी हमें दूसरी सभी बीमारियों से भी प्रदेश की जनता को बचाना है।
विज्ञापन