{"_id":"628104460596fb284a129a6e","slug":"himachal-pradesh-tennis-cricket-team-runner-up-in-national-championship-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में उपविजेता रहा हिमाचल, अनुराग ठाकुर ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में उपविजेता रहा हिमाचल, अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
Sun, 15 May 2022 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 May 2022 07:18 PM IST
सार
मुंबई और हिमाचल की टीम फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में हिमाचल टीम मुंबई से 20 रन से हार गई। इससे पहले प्रदेश की टीम ने 2019 में चंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में विजेता का खिताब जीता था।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात करते टीम के सदस्य।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में हुई राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम उपविजेता बनी। यह मुकाबला मुंबई और हिमाचल के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। मुंबई और हिमाचल की टीम फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में हिमाचल टीम मुंबई से 20 रन से हार गई। इससे पहले प्रदेश की टीम ने 2019 में चंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में विजेता का खिताब जीता था।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता बीते सप्ताह दिल्ली में हुई। फाइनल में हिमाचल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई टीम ने सात विकेट खोकर 10 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में हिमाचल की टीम 74 के स्कोर पर ढेर हो गई। हिमाचल प्रदेश टेनिस क्रिकेट संघ के उपप्रधान और उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सोलन देवकांत प्रकाश खाची ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को करीब एक माह का प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतिभा को निखारना है। यह मैच 125 ग्राम की टेनिस गेंद से खेले गए।
विज्ञापन
मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
उपविजेता रहने पर टीम के सभी सदस्य सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले और उन्हें खेल में टीम की ओर से किए प्रदर्शन के बारे में अवगत करवाया। केंद्रीय मंत्री ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी और आगामी मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
ये रहे टीम में
टेनिस क्रिकेट टीम में हिमाचल से सुरेश शर्मा (कप्तान), रोशन चौहान (उप कप्तान), वीरेंद्र कश्यप, नीरज, विशाल वर्मा, गौतम शर्मा, रोहित शर्मा, ललित शर्मा, अनुराग शर्मा, कार्तिक मेहता, यशस्वी मेहता, अशीष परसैक और अंकित चौधरी शामिल थे। वीरेंद्र शर्मा कोच, जशु लेक्टा और प्रबंधक में सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी सोलन राजेंद्र मोल्टा शामिल रहे।