फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh team win national korfball championship in kullu

राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता: हरियाणा को हराकर हिमाचल की टीम बनी विजेता

Sun, 03 Oct 2021 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Oct 2021 05:22 PM IST
सार

फाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को 13-12 से हराया। समय पूरा होने पर दोनों टीमें 11-11 से बराबर थीं। अतिरिक्त समय के रूप में 5-5 मिनट का समय दिया गया। इसमें हिमाचल ने दो और हरियाणा ने एक अंक अर्जित किया।

विज्ञापन
himachal pradesh team win national korfball championship in kullu
हिमाचल की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 19वीं राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता में हिमाचल टीम विजेता बनी है। टीम ने फाइनल में हरियाणा को 13-12 से मात दी। हिमाचल दूसरी बार कोर्फबाल फेडरेशन कप का विजेता बना है। वर्ष 2019 में भी हिमाचल के ऊना में हुए 18वें कोर्फबाल फेडरेशन कप में हरियाणा को हराकर कप पर कब्जा किया था। इससे पहले सुबह के सत्र में दो सेमीफाइनल हुए। पहले मैच में हिमाचल ने तमिलनाडु को 12-9, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को 9-6 से हराया।

विज्ञापन


फाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को 13-12 से हराया। समय पूरा होने पर दोनों टीमें 11-11 से बराबर थीं। अतिरिक्त समय के रूप में 5-5 मिनट का समय दिया गया। इसमें हिमाचल ने दो और हरियाणा ने एक अंक अर्जित किया। तमिलनाडु और महाराष्ट्र की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन


समाजसेवी सुभाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन, सचिव अशोक ठाकुर, कार्यालय सचिव देव भलारा, तकनीकी अध्यक्ष के सरवन, विदेश पालसरा, हिमाचल प्रदेश कोर्फ बाल संघ के उपाध्यक्ष देवदत्त प्रेमी, जय गोपाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, शिमला से पवन नेगी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार और डॉ राहुल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed