{"_id":"6134dee68ebc3ef16477c859","slug":"himachal-pradesh-swaran-jayanti-vidyarthi-anushikshan-yojana-medical-and-engineering-free-coaching-by-himachal-pradesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग देगी सरकार
Sun, 05 Sep 2021 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:45 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग देगी। प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्वर्ण जयंती अनुशिक्षण योजना का शुभारंभ राज्यपाल ने किया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस पर स्मारिका का विमोचन भी किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिक्षक दिवस पर रविवार को हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 18 अध्यापकों को वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू करने में शिक्षक अहम भूमिका निभाएं। राज्यपाल ने राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस पर स्मारिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित समारोह में मौजूद शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग देगी। प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्वर्ण जयंती अनुशिक्षण योजना का शुभारंभ राज्यपाल ने किया।
विज्ञापन
इस योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए तैयार करना है। इससे मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की कोचिंग का खर्चा बचेगा, जो अपने बच्चों को कोचिंग संस्थानों में नहीं भेज सकते हैं। योजना के तहत विद्यार्थियों को यह कोचिंग मुफ्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में 7 से 17 सितंबर तक शिक्षा पर्व मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को सुबह 11 बजे शिक्षा पर्व का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मौजूद शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि हर घर पाठशाला में पहले क्विज कराया जाता था, अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को शिक्षक ऑनलाइन कोचिंग देंगे। इसके लिए 11वीं और 12वीं के छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी ताकि ये भी अच्छे इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेजों में प्रवेश ले सकें।