फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh state level bankers committee meeting in shimla

बागवानी विकास पर खर्च किए जाएंगे 1115 करोड़ रुपये

Wed, 23 Mar 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Mar 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh state level bankers committee meeting in shimla
हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में दीप प्रज्जवलित करते हुए शहरी विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में अगले सात वर्षों के दौरान विश्व बैंक की मदद से 1115 करोड़ रुपये की बागवानी विकास परियोजना कार्यान्वित की जाएगी। उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहरी विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने यह जानकारी दी। बैठक में प्रदेश में दिसंबर 2015 तक बैंक क्षेत्र में हुए कार्यों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने बैंकों से पॉलीहाउस के निर्माण को वित्तीय सहायता प्रदान करने, पुराने सेब बागानों का नवीकरण करने और उच्च उत्पादकता वाले सेब के पौधे लगाकर उत्पादकता में वृद्धि करने, कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के लिए संरक्षित खेती क्षेत्र में ऋण प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फसलों और फलों को बंदरों और जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान को लेकर संवेदनशील है। इस समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री खेती संरक्षण योजना तैयार की है। हिमाचल सौर ऊर्जा के सहयोग से खेतों की फेंसिंग के लिए 60 प्रतिशत अनुदान प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं को बैंकों से जोड़ने के लिए जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता अभियान आरंभ करने पर बल दिया। मनीषा नंदा ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत वित्तीय समावेशन में बैंकों की उपलब्धियों की समीक्षा की। इस अवसर पर यूको बैंक के महाप्रबंधक वीके श्रीवास्तव, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक आईएस नेगी, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पी राधा कृष्ण सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


2015 में बैंकों ने किया 1.13 लाख करोड़ का कारोबार- यूको बैंक के कार्यकारी निदेशक चरण सिंह ने बताया कि दिसंबर 2015 तक बैंकों ने 1.13 लाख करोड़ का कारोबार कर लिया है। राज्य में बैंकों की 1973 शाखाएं हैं। बैंकों ने गांवों तक बैंकों की पहुंच के लिए 1337 बैंक मित्र तैनात किए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बैंकों ने चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य में 64000 लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों को 803 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed