{"_id":"64a2be5936d52241e60fc5d5","slug":"himachal-pradesh-state-forest-development-corporation-vice-chairman-kehar-singh-khachi-press-conference-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सरकार लगाएगी प्लाईबोर्ड इंडस्ट्री, इस्तेमाल होगा लकड़ी का वेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सरकार लगाएगी प्लाईबोर्ड इंडस्ट्री, इस्तेमाल होगा लकड़ी का वेस्ट
Mon, 03 Jul 2023 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Jul 2023 05:58 PM IST
सार
केहर सिंह खाची ने कहा कि अरबों की लकड़ी जंगलों में सड़ रही है। जंगलों में जो भी लकड़ी है, चाहे देवदार या फिर अन्य पेड़ों को तीन महीने के अंदर लकड़ी के डिपुओं तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते केहर सिंह खाची।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनों में लकड़ी निकालने के बाद जो वेस्ट मैटीरियल बच जाता है, उसका अब अच्छे से इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार प्रदेश में प्लाईबोर्ड इंडस्ट्री लगाएगी। यह प्रदेश में सेब उद्योग से भी बड़ा उद्योग होगा। इसके लिए छोटी इकाइयों के जरिये लकड़ी के वेस्ट से खिलौने बनाए जाएंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने सोमवार को कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अरबों की लकड़ी जंगलों में सड़ रही है। जंगलों में जो भी लकड़ी है, चाहे देवदार या फिर अन्य पेड़ों को तीन महीने के अंदर लकड़ी के डिपुओं तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में लोगों को ईंधन की कितनी आवश्यकता है। इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि वह पंचायतों से जरूरत का डाटा मांगें, जिससे समय पर उनकी जरूरत को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए 90 फीसदी काम कांग्रेस पार्टी ने किए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से चलने वाली पार्टी है। जबकि भाजपा नाथूराम गोडसे की विचारधारा पर चलती है। युवाओं को रोजगार देने की दिशा में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए साइटें चिह्नित की जाएंगी। वहीं निगम से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को कई पदों पर नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ की जाएगी। इस दौरान सीसीएफ मंडी अजीत ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन