{"_id":"679c7abe4b6123daca0c5c00","slug":"himachal-pradesh-started-the-national-games-with-a-victory-in-wushu-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश का वुशू खेल में जीत से हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश का वुशू खेल में जीत से हुआ आगाज
Fri, 31 Jan 2025 12:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:55 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की मधु ने 70 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में हरियाणा की नीरजा को पराजित करके जीत हासिल की है।
विज्ञापन
माचल की मधू ने हरियाणा की नीरजा को हरा दर्ज की जीत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
देहरादून महाराणा प्रताप स्टेडियम में शुरू हुई 38 राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश ने वुशू खेल में अपना आगाज जीत से किया है। हिमाचल प्रदेश की मधु ने 70 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में हरियाणा की नीरजा को पराजित करके जीत हासिल की है। हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि इस जीत से प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के भी हौंसले बढ़े हैं तथा मधु से प्रदेश को पहला मेडल जोतने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 10 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 37वीं राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश ने वुशू खेल में दो मेडल जीते थे लेकिन इस बार ज्यादा मेडल जीतने में खिलाडी कामयाब होंगे। हिमाचल प्रदेश टीम के कोच चेत राम व प्रबंधक खेम चंद ने बताया कि अन्य मुकबलों में भी प्रदेश के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल मनहंस ने भी मधू की जीत पर खुशी जताई।
विज्ञापन