फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Secretariat will pe paperless soon 50 crore project prepared

पेपरलेस होगा हिमाचल राज्य सचिवालय, 50 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार

Tue, 07 Aug 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Aug 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Secretariat will pe paperless soon 50 crore project prepared

प्रदेश की सरकार चलाने वाले राज्य सचिवालय को अब पेपरलेस करने की तैयारी है। फाइलें पारंपरिक तरीके से एक टेबल से दूसरी टेबल तक पहुंचने की बजाय एक क्लिक में ही दूसरे अधिकारी तक पहुंच जाएंगी। कागज की बर्बादी रुकेगी और पेड़ भी बचेंगे। यही नहीं, सरकार को हर साल स्टेशनरी के नाम पर होने वाले करोड़ों रुपये के नुकसान से भी निजात मिल सकेगी।

विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन विभाग ने करीब पचास करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर वित्त विभाग को भेज दिया है। वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद सचिवालय प्रशासन का लक्ष्य है कि अगले छह महीने के अंदर पूरे कामकाज को स्मार्ट मोड पर ला दिया जाए। सचिव सचिवालय प्रशासन आरएन बत्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट तैयार किया गया है ताकि कामकाज में तेजी और पारदर्शिता आ सके।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के लागू होने के बाद फाइल खोने से लेकर फाइल की वर्तमान स्थिति जानने में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही देर करने वाले अफसरों, बाबुओं को भी चिह्नित किया जा सकेगा। कहा कि वित्त विभाग से बजट मिलते ही प्रोजेक्ट लागू करने के लिए आईटी विभाग या एनआईसी की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed