फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh reports first case of Omicron variant in Mandi

हिमाचल में ओमिक्रॉन का पहला मामला, कनाडा से मंडी लौटी महिला निकली संक्रमित

Sun, 26 Dec 2021 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Dec 2021 07:41 PM IST
सार

संक्रमित महिला तीन दिसंबर को कनाडा से लौटी थी। महिला का आईजीएमसी शिमला में 12 दिसंबर को आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद 18 दिसंबर को महिला का सैंपल डब्ल्यूजीएस के लिए दिल्ली भेजा गया। 26 दिसंबर को आई रिपोर्ट में यह महिला ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh reports first case of Omicron variant in Mandi
ओमिक्रॉन - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। पहला मामला मंडी के खलियार से आया है। कनाडा से मंडी लौटी 47 साल की महिला में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। सोमवार को मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले रविवार को ओमिक्रॉन का मामला सामने आते ही शासन और प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही। पीएमओ कार्यालय से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई। 

विज्ञापन


प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली में जांच के लिए सात सैंपल भेजे थे, जिसमें मंडी से 4 और  हमीरपुर, शिमला व कांगड़ा एक-एक सैंपल भेजा गया। इनमें से एक सैंपल की रिपोर्ट 26 दिसंबर को आई है, जिसमें महिला ओमिक्रॉन से संक्रमित निकली है। हालांकि, महिला 24 दिसंबर को लिए गए आरटीपीसीआर में निगेटिव निकली है। मामले की पुष्टि एनएचएम के एमडी हेमराज बैरवा ने की है। उन्होंने कहा कि एनसीडीसी को सिक्वेंसिंग के लिए और नमूने भेजे जा रहे हैं, लेकिन महिला का आरटीपीसीआर टेस्ट अब निगेटिव है और साथ के सभी तीन संपर्क भी निगेटिव है। 
विज्ञापन


यह है ट्रेवल हिस्ट्री
संक्रमित महिला तीन दिसंबर को कनाडा से लौटी थी। महिला का आईजीएमसी शिमला में 12 दिसंबर को आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद 18 दिसंबर को महिला का सैंपल डब्ल्यूजीएस के लिए दिल्ली भेजा गया। 26 दिसंबर को आई रिपोर्ट में यह महिला ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई है। महिला कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी है। दूसरी डोज 25 अप्रैल को लगाई है। महिला के संपर्क में उसकी 70 वर्षीय मां, 79 वर्षीय पिता और 47 साल की बहन रही। इन सभी के आरटीपीसीआर 24 दिसंबर को किए गए हैं। सभी निगेटिव पाए गए हैं और 14 दिनों से होम आईसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लक्षण दिखें तो हो जाइए सतर्क  
बेहद थकान और आलस्य: सभी वायरल संक्रमण में ये लक्षण संभव है, लेकिन ओमिक्रॉन के मरीजों में इसे ज्यादा पाया गया। मांसपेशियों और पीठ में दर्द बड़ा लक्षण है। संक्रमितों के गले में चुभन ज्यादा होती है, वहीं डेल्टा पीड़ितों के गले में दर्द पाया जा रहा था। डेल्टा में तेज बुखार मिला, वहीं ओमिक्रॉन के मरीजों में हल्का बुखार और बदन टूटने के लक्षण होते हैं। ओमिक्रॉन संक्रमण में सबसे बेहतर बात यह है कि मरीज की सांस नहीं फूलती। डेल्टा वायरस में जहां गंध और स्वाद गायब हो रहा था, वहीं ओमिक्रॉन से पीड़ित में ऐसे लक्षण नहीं मिल रहे हैं।


मास्क को न हटाएं। वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी है। ओमिक्रॉन बेशक हल्के लक्षणों वाला है, लेकिन शुगर और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के मरीजों के लिए यह वैरिएंट घातक भी हो सकता है। - डा. देवेंद्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed