फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh reached 5th position in NAS-2025 education

Himachal: हिमाचल ने शिक्षा में लगाई बड़ी छलांग, एनएएस-2025 में 5वें स्थान पर पहुंचा, 2021 में थी ये रैंक

Wed, 25 Jun 2025 08:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 08:59 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की है। नवीनतम राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2025, जिसे परख-2025 के रूप में भी जाना जाता है। प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर समग्र रैंकिंग में 5वां स्थान मिला है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh reached 5th position in NAS-2025 education
अध्यापिका के साथ चर्चा करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवीनतम राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2025 की रिपोर्ट जारी हो गई है। इस सूची में हिमाचल 5वें स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की है। नवीनतम राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2025, जिसे परख-2025 के रूप में भी जाना जाता है। प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर समग्र रैंकिंग में 5वें स्थान मिला है। जो साल 2021 के सर्वेक्षण में 21वें स्थान पर था। 
विज्ञापन


सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश ग्रेड-3 स्तर पर दूसरे स्थान पर, ग्रेड-6 पर 5वें और ग्रेड-9 पर चौथे स्थान पर रहा है, जो स्पष्ट रूप से राज्य की शिक्षा प्रणाली में पर्याप्त गुणात्मक सुधारों को दिखाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू के मार्गदर्शन में वर्तमान सरकार के द्वारा शुरू किए गए सुधारों की वजह से ही ऐसा हो सका है। इनमें कम छात्र नामांकन वाले स्कूलों का विलय, टीचर्स का युक्तिकरण, रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाना और सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना शामिल है।
 
इसके अलावा, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के एक्सपोजर दौरों ने वैश्विक शिक्षण दृष्टिकोण और समग्र शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने में योगदान दिया है। इन रणनीतिक कदमों से सीखने के परिणामों और समग्र शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आया है।

राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान राजेश शर्मा ने एनएएस-2025 में राज्य के प्रदर्शन को एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि इस रैंकिंग के बारे में आधिकारिक घोषणा 2 जुलाई, 2025 को दिल्ली में की जाएगी। जहां वह राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। 


उन्होंने कहा कि यह परिणाम राज्य सरकार की सुसंगत और सुधार-संचालित नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है। यह उपलब्धि देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एक मॉडल के रूप में हिमाचल प्रदेश की बढ़ती स्थिति को रेखांकित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed