फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Rajya Sabha Elections Congress will not rush into candidate selection

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: प्रत्याशी चयन में जल्दबाजी नहीं करेगी कांग्रेस, ये नाम चर्चा में; जानें विस्तार से

Sun, 22 Feb 2026 10:34 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 22 Feb 2026 10:34 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार घोषित करने की जल्दबाजी में नहीं है। कांग्रेस की ओर से कई संभावित उम्मीदवारों के नाम चर्चा में हैं। जानें विस्तार से...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Rajya Sabha Elections Congress will not rush into candidate selection
हिमाचल राज्यसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के लिए पिछले अनुभव से सीख लेकर कांग्रेस इस बार फूंक-फूंककर कदम रखेगी। सत्तारूढ़ दल इसीलिए चुनाव घोषित होने के बावजूद उम्मीदवार घोषित करने की जल्दबाजी में नहीं है। पार्टी हर संभावना पर विचार करेगी। पिछली बार कांग्रेस विधायकों की बगावत के बाद राज्यसभा की सीट कांग्रेस के हाथ से छिटक गई थी। नौ अप्रैल को राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। बुधवार को निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को होगी और नामांकन 5 मार्च तक भरा जाना है। ऐसे में नामांकन भरे जाने के लिए अभी 12 दिन का समय है। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान इस बारे में मंथन करेगा।

विज्ञापन

कांग्रेस में ये नाम चर्चा में 
कांग्रेस की ओर से कई संभावित उम्मीदवारों के नाम चर्चा में हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी हैं। वह पहले भी राज्यसभा के लिए चुने जाते रहे हैं। आनंद के अलावा एक खेमा पूर्व लोकसभा सांसद पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की दावेदारी पेश कर रहा है। सुक्खू सरकार में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। शांडिल या किसी अन्य मंत्री को भी राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा है। इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी दावेदारी यह कहकर पेश कर चुके हैं कि हाईकमान उन्हें मौका देगा तो वह पार्टी की सेवा के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी और उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू को भी उम्मीदवार दिया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघवी को खानी पड़ी थी मुंह की
2024 में जब केंद्रीय मंत्री नड्डा का राज्यसभा सांसद का कार्यकाल पूरा हुआ तो कांग्रेस ने केंद्र से कद्दावर नेता अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार दिया। मगर कांग्रेस के पास हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत होने के बावजूद सिंघवी चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के पास उस वक्त 40 विधायक थे, जबकि भाजपा के पास 25 थे और 3 निर्दलीय विधायक थे। कांग्रेस के 6 विधायकों ने बगावत कर भाजपा के हर्ष महाजन को जिता दिया। 3 निर्दलियों का सहारा लेकर भाजपा कामयाब रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed