फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog Notification released

Himachal: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग गठित, राजकृष्ण परूथी बनाए मुख्य प्रशासक

Sun, 01 Oct 2023 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

आईएएस अधिकारी डॉ. राजकृष्ण परूथी को आयोग का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। नया भर्ती आयोग कार्मिक विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करेगा। राज्य चयन आयोग हाईकोर्ट, विधानसभा, लोकसेवा आयोग, करुणामूलक और जेबीटी की भर्तियां नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog Notification released
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सरकार ने पेपर लीक मामले में भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग की जगह राज्य चयन आयोग गठित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सार्वजनिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ाने के लिए सरकार ने नए आयोग की स्थापना की है। 21 फरवरी को कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया था।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी डॉ. राजकृष्ण परूथी को आयोग का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। इनके पास हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। नया भर्ती आयोग कार्मिक विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करेगा। विभागों, निगमों-बोर्डों, विश्वविद्यालयों में तृतीय श्रेणी के कर्मियों के पद भरने के लिए आयोग परीक्षा लेगा। इसका मुख्यालय हमीरपुर में रखा गया है।
विज्ञापन


शनिवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के गठन से प्रदेश में करीब अब करीब 10 हजार भर्तियां करने का रास्ता साफ हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, सरकारी विश्वविद्यालयों और स्थानीय निकायों आदि के ऐसे सभी ग्रुप-सी पदों पर प्रारंभिक नियुक्ति के लिए सिफारिशें करना मुख्य लक्ष्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट, विधानसभा और जेबीटी की भर्तियां नहीं कर पाएगा चयन आयोग

कर्मचारी चयन आयोग की जगह गठित राज्य चयन आयोग हाईकोर्ट, विधानसभा, लोकसेवा आयोग, करुणामूलक और जेबीटी की भर्तियां नहीं कर पाएगा। ग्रुप-सी के सभी पद जिस पर भर्ती पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रिक्तियों के विरुद्ध की जानी है। इसमें युद्ध में मारे गए या विकलांग, नागरिक रोजगार के लिए अयोग्य एवं शारीरिक रूप से विकलांग रक्षा सेवा कर्मियों के आश्रित शामिल होंगे। तृतीय श्रेणी के लिए बैचवाइज भर्ती को आयोग के दायरे से बाहर रखा  है। लोक निर्माण विभाग में सर्वेयर के पद भरने की सिफारिश भी इसके दायरे में नहीं रखी गई है।

युवाओं में जगी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होने की आस
आयोग की अधिसूचना के बाद बेरोजगार युवाओं में रोजगार की उम्मीद जगी है। 23 दिसंबर को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक के बाद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने काम करना बंद कर दिया था। लेकिन चयन आयोग के भंग होने से पूर्व प्रदेश के लाखों युवाओं ने विभिन्न पदों पर होने वाली छंटनी परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था।

भंग होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षा विभाग, पुलिस, एचआरटीसी और बिजली बोर्ड समेत 79 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत विभिन्न विभागों में 1647 पदों को भरने के लिए अक्तूबर 2022 में आवेदन मांगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed