फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh punjab and Haryana govt employees demands fro old pension scheme and new pay scales

नए वेतनमान, पुरानी पेंशन के लिए लामबंद होंगे तीन राज्यों के कर्मचारी

Sun, 01 Dec 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Dec 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh punjab and Haryana govt employees demands fro old pension scheme and new pay scales
- फोटो : अमर उजाला

सरकारी कर्मचारियों को नए वेतनमान दिलाने को शनिवार को शिमला में कर्मचारी नेता जुटे और करीब दो घंटे तक मंथन किया गया। हिमाचल और पंजाब सचिवालय कर्मचारी नेताओं ने रणनीति बनाई, जिससे कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान दिलाए जा सकें। पुरानी पेंशन योजना के लिए हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और देश के अन्य राज्यों के कर्मचारियों को भी लामबंद किया जाएगा। 

विज्ञापन


पंजाब सचिवालय से कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल  सुखचैन सिंह खेड़ा की अध्यक्षता में सचिवालय परिसर में हिमाचल प्रदेश सचिवालय संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा से मिला। खेड़ा ने कहा कि एक साल से पंजाब के कर्मचारियों ने नए वेतनमान हासिल करने के लिए आंदोलन छेड़ा हुआ है। पंजाब सरकार पर कर्मचारी आंदोलन करके बराबर दबाव बनाए हैं।
विज्ञापन


पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का कर्मचारियों के प्रति रवैया ठीक नहीं है और पंजाब सरकार को गुमराह कर रहे हैं। आने वाले दिनों में पंजाब में एक महा रैली का आयोजन किया जा रहा है और कर्मचारियों से इसमें पूरा सहयोग किया जा रहा है। संजीव शर्मा ने कहा कि  हिमाचल से भी इस रैली में कर्मचारी हिस्सा लेंगे। कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देने के लिए पंजाब सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। पुरानी पेंशन योजन बहाल करने को दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद 
बैठक में पंजाब के कर्मचारी नेता मनदीप सिंह सिद्धू,  गुरनाम सिद्धू,  संदीप सिंह बराड़ उपस्थित रहे। हिमाचल सचिवालय संघ के महासचिव कमल कृष्ण शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान कमलजीत सिंह, उप प्रधान  रमन शर्मा,  संयुक्त सचिव प्रेम धर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन, बलदेव, संजय,  सोनिया, महेंद्र,  राकेश भारद्वाज, गोपाल शर्मा सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed