फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Pradesh Public Service Commission has declared the result of the State Eligibility Test

लोकसेवा आयोग: हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें

Tue, 17 Aug 2021 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Aug 2021 07:10 PM IST
सार

लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अनिवार्य स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 22 नवंबर 2020 को लिया था। दिसंबर 2019 में राज्य लोक सेवा आयोग ने टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। कोरोना संकट के कारण परीक्षा करवाने में एक वर्ष की देरी हुई।

विज्ञापन
himachal Pradesh Public Service Commission has declared the result of the State Eligibility Test
हिमाचल लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने मंगलवार को स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट(सेट) का परिणाम जारी किया। 22 नवंबर 2020 में साढ़े 10 हजार अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। करीब नौ माह बाद परिणाम जारी हुआ है। 22 विभिन्न विषयों में 720 अभ्यर्थियों ने सेट पास कर लिया है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए सेट पास होना अनिवार्य होता है। लाइफ साइंस विषय में सबसे अधिक 102 और फिलॉस्फी में सबसे कम तीन अभ्यर्थी पास हुए हैं।

विज्ञापन


राज्य लोकसेवा आयोग ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अनिवार्य स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 22 नवंबर 2020 को लिया था। दिसंबर 2019 में राज्य लोकसेवा आयोग ने टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। कोरोना संकट के कारण परीक्षा करवाने में एक वर्ष की देरी हुई थी। परीक्षा में 10557 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


आयोग के सचिव डीके रत्न ने बताया कि अंग्रेजी विषय में 45, केमिकल साइंस में 58, लाइफ साइंस में 102, हिंदी में 53, भूगोल में 14, समाजशास्त्र में 15, संगीत में 11, फिजिकल एजूकेशन में 6, अर्थशास्त्र में 31, राजनीति शास्त्र में 80, कॉमर्स में 84, मैथेमेटिकल साइंस में 30, संस्कृत में 31, इतिहास में 46, फिजिकल साइंस में 30, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 8, कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन में 24, टूरिज्म मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन में 10, मॉस कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म में 9, फिलॉस्फी में 3, साइकोलॉजी में 6 और एजूकेशन विषय में 24 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें पूरा परिणाम

आवश्यक दस्तावेज देने के बाद जारी होंगे सर्टिफिकेट
 राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव डीके रत्न ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने के बाद सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन सहित स्वयं सत्यापित दसवीं कक्षा की मार्क्सशीट और संबंधित विषय की पोस्ट ग्रेजूएशन की डिटेल मार्क्सशीट और डिग्री आयोग के पास जमा करवानी होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed