{"_id":"5d60dbfd8ebc3e0164405b5e","slug":"himachal-pradesh-promotion-to-deceased-teacher-from-tgt-to-pgt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक अध्यापक को दे दी पदोन्नति, हमीरपुर से बिलासपुर किया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक अध्यापक को दे दी पदोन्नति, हमीरपुर से बिलासपुर किया तबादला
Sat, 24 Aug 2019 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग का कारनामा देखिए। बीते दिनों स्वर्ग सिधार चुके शिक्षक को टीजीटी से पदोन्नत कर पीजीटी बना दिया गया। साथ ही उनका तबादला हमीरपुर से बिलासपुर जिला के लिए कर दिया।
विज्ञापन
उन्हें सात सितंबर तक नए स्कूल में पदभार ग्रहण करने के आदेश भी जारी हुए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से शुक्रवार को जारी की गई पदोन्नति सूची के बाद शिक्षक संगठनों ने निदेशालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाल्टी में तैनात शिक्षक राजेंद्र ठाकुर की बीते दिनों हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश पर 356 टीजीटी को पीजीटी बनाया है।
विज्ञापन
शिक्षकों को पदोन्नत करने के साथ ही स्थानांतरित भी कर दिया गया है। इस सूची में राजेंद्र ठाकुर का भी नाम है जिन्हें नाल्टी से बिलासपुर के सलोआ स्कूल भेजने के आदेश जारी हुए हैं।
बता दें कि पदोन्नत शिक्षकों को अब 10300-34800 का पे स्केल और 4200 रुपये ग्रेड पे मिलेगी। पदोन्नत शिक्षकों को सात सितंबर तक नए स्कूलों में पद ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।