{"_id":"60c608628ebc3ed2304f8f3d","slug":"himachal-pradesh-private-bus-operators-strike-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स माफी व अन्य मांगें पूरी न मानने तक जारी रहेगी निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स माफी व अन्य मांगें पूरी न मानने तक जारी रहेगी निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल
Sun, 13 Jun 2021 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Jun 2021 07:04 PM IST
सार
निजी बस ऑपरेटरों की वर्चुअल बैठक प्रदेश प्रधान राजीव पराशर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिरमौर निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मामराज शर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई, जो सरकार के साथ समन्वय बनाएगी।
विज्ञापन
निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर टैक्स माफी समेत अन्य मांगों के पूरा न होने पर हड़ताल पर ही रहेंगे और सोमवार से प्रदेश में अपनी बसें नहीं चलाएंगे। यह फैसला प्रदेश निजी बस ऑपरेटरों की रविवार को वर्चुअल बैठक में लिया गया। मांगें न मानने की सूरत पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी है। निजी बस ऑपरेटर 3 मई से हड़ताल पर हैं। 7 मई को प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा था। रविवार को निजी बस ऑपरेटरों की वर्चुअल बैठक प्रदेश प्रधान राजीव पराशर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
बैठक में सिरमौर निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मामराज शर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई, जो सरकार के साथ समन्वय बनाएगी। प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश महासचिव रमेश कमल ने कहा कि सरकार ने ऑपरेटरों को बेवकूफ बनाया है। ऑपरेटरों के हित में कोई फैसला नहीं लिया। यूनियन प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि सरकार के आग्रह पर 30 फीसदी बसें चलाई गईं, जबकि 70 फीसदी खड़ी रहीं। ऐसे में खड़ी बसों का टैक्स भरना कहां तक तर्कसंगत है। वर्किंग कैपिटल पर दिए जाने वाले ऋण का ब्याज तीन साल तक माफ होना चाहिए।
विज्ञापन