फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh police constables training from 23rd december

पुलिस कांस्टेबलों के लिए इस तारीख से शुरू होगा प्रशिक्षण

Thu, 12 Dec 2019 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 Dec 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh police constables training from 23rd december
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश पुलिस में चयनित 845 कांस्टेबलों की ट्रेनिंग 23 दिसंबर से शुरू हो रही है। कोर्स शुरू करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रशिक्षण केंद्रों, सभी बटालियनों और जिलों के एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बीच अगले एक महीने के भीतर हिमाचल पुलिस को डेढ़ सौ एक्स सर्विसमैन के नाम पूर्व सैनिक कल्याण निगम से मिल जाएंगे। इसके बाद रिक्त रहने वाले पदों को अगली भर्ती में शामिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान सिपाही के 1063 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया में पिछली भर्तियाें के 229 रिक्त पदों को भी शामिल किया गया था। इन पदों को भरने के लिए लिखित, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू कराया गया। इसके बाद 576 पुरुष, 193 महिला और चालक पद के लिए 76 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया खत्म होते ही पीएचक्यू की ओर से आईजी प्रशासन पुनीता भारद्वाज ने सभी जिलों के एसपी और बटालियनों के कमांडेंट को 23 दिसंबर से शुरू होने वाले प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 20 दिसंबर तक रिपोर्ट करने के लिए सूचित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार चयनित पुरुष और चालक अभ्यर्थियों को पीटीसी डरोह और महिला अभ्यर्थियों को 2 आईआरबीएन सकोह रिपोर्ट करना होगा। सभी जिलों के एसपी डरोह और सकोह में इनके दस्तावेज भेजेंगे।


वहीं, जिन बटालियनों को इन रिक्रूटों को प्रशिक्षण के बाद तैनाती के लिए आवंटित किया गया है, वहां के कमांडेंट या सक्षम अधिकारी नियुक्ति दस्तावेज लेकर आएंगे और डरोह और सकोह में ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराएंगे। इसके बाद 23 दिसंबर से सभी चयनित अभ्यर्थियों का नौ महीने का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed