फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh pesticides board soon

अब हिमाचल में कीटनाशकों की निगरानी के लिए बनेगा राज्य बोर्ड

Sat, 12 Feb 2022 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Feb 2022 01:27 PM IST
सार

केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड बागवानी और कृषि में उपयोग होने वाले कीटनाशकों पर नजर रखता है। केंद्र की तर्ज पर देश के अन्य राज्यों में भी कीटनाशक बोर्ड बनाए गए हैं। प्रदेश में भी कीटनाशक बोर्ड बनाने की दरकार है।

विज्ञापन
himachal pradesh pesticides board soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बागवानी और कृषि में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों पर नजर रखने के लिए राज्य कीटनाशक बोर्ड बनेगा। केंद्र की ओर से प्रतिबंधित कीटनाशकों को स्प्रे सारिणी में रखने के बाद बोर्ड बनाने पर मंथन होने लगा है।

विज्ञापन


बताते हैं कि हिमाचल में भारी मात्रा में कीटनाशकों का प्रयोग कृषि और बागवानी फसलों पर किया जाता है। बागवानी विभाग की स्प्रे सारिणी में केंद्र सरकार की ओर से प्रतिबंधित कीटनाशकों को शामिल करने के बाद सरकार ऐसी एजेंसी बनाने पर विचार करने लगी है। मानव जीवन और पर्यावरण पर असर डालने वाले कीटनाशकों पर नजर रखने के लिए राज्य में कोई बोर्ड नहीं है।
विज्ञापन


केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड बागवानी और कृषि में उपयोग होने वाले कीटनाशकों पर नजर रखता है। केंद्र की तर्ज पर देश के अन्य राज्यों में भी कीटनाशक बोर्ड बनाए गए हैं। प्रदेश में भी कीटनाशक बोर्ड बनाने की दरकार है। अभी तक बागवानी विभाग के अधिकारियों और बागवानी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की कमेटी कीटनाशकों को सुझाती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कहते हैं कि प्रदेश में बागवानी के दो बड़े प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। बागवानी में बड़ी मात्रा में कीटनाशकों का इस्तेमाल होगा। ऐसी स्थिति में हिमाचल कीटनाशक बोर्ड का गठन जरूरी है। यह बोर्ड इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों पर नजर रख सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed