HP Panchayat Election Result 2021: जिला परिषद में भाजपा समर्थित 106, कांग्रेस 68 और 49 निर्दलीय सदस्यों ने मारी बाजी
हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के बाद जिला परिषद की 239 सीटों में से 106 पर भाजपा समर्थित, 68 में कांग्रेस, 49 में निर्दलीय और 7 में माकपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सिरमौर की छह और शिमला की तीन सीटों पर 40 घंटे बाद भी मतगणना जारी है। बता दें कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी अधिकतर जिलों में शनिवार सुबह तक मतों की गिनती का दौर चलता रहा। शनिवार देर शाम तक 230 जिला परिषद सदस्यों के नतीजे घोषित हो पाए। शिमला जिले में कांग्रेस ने बाजी मारी। किन्न्नौर-सिरमौर और कुल्लू में दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर है, जबकि अन्य 7 जिलों में भाजपा का दबदबा है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के बाद जिला परिषद की 239 सीटों में से 106 पर भाजपा समर्थित, 68 में कांग्रेस, 49 में निर्दलीय और 7 में माकपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सिरमौर की छह और शिमला की तीन सीटों पर 40 घंटे बाद भी मतगणना जारी है। बता दें कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी अधिकतर जिलों में शनिवार सुबह तक मतों की गिनती का दौर चलता रहा। शनिवार देर शाम तक 230 जिला परिषद सदस्यों के नतीजे घोषित हो पाए। शिमला जिले में कांग्रेस ने बाजी मारी। किन्न्नौर-सिरमौर और कुल्लू में दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर है, जबकि अन्य 7 जिलों में भाजपा का दबदबा है।
जिला परिषद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गजों को हार का स्वाद भी चखना पड़ा। इनमें जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से लेकर विधायकों-मंत्रियों के खासमखास भी हैं, जबकि मात्र 21 और 22 साल के कई युवा पहली बार जीतकर जिप सदस्य बने हैं। उधर, चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही प्रदेश में गत 21 दिसंबर से लागू चुनाव आचार संहिता शनिवार से हटा दी गई है। सरकार अब नई योजनाएं, कार्यक्रम और घोषणाएं कर सकेगी। राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही आचार संहिता हटा दी गई है।
जिप और बीडीसी सदस्यों की शपथ 1 फरवरी से पहले
प्रदेश भर से जीतकर आए जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को 1 फरवरी से पहले शपथ लेनी होगी। उपायुक्त जिप सदस्यों और एसडीएम बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाने की तारीख तय करेंगे। इसके बाद जिप और बीडीसी सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने उपायुक्तों और एसडीएम को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
यहां देखें जिला परिषद में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं
| जिला | कुल सीटें | भाजपा | कांग्रेस | निर्दलीय | माकपा |
| मंडी | 36 | 20 | 1 | 12 | 3 |
| शिमला | 24 | 4 | 12 | 3 | 2 |
| कुल्लू | 14 | 5 | 4 | 4 | 1 |
| चंबा | 18 | 10 | 5 | 3 | - |
| ऊना | 17 | 9 | 5 | 3 | - |
| कांगड़ा | 54 | 26 | 19 | 9 | - |
| बिलासपुर | 14 | 6 | 3 | 5 | - |
| हमीरपुर | 18 | 9 | 6 | 2 | 1 |
| सोलन | 17 | 7 | 3 | 7 | - |
| सिरमौर | 17 | 5 | 5 | 1 | - |
| किन्नौर | 10 | 5 | 5 | - | - |
मतदान को बूथ पहुंचे तो बताया- डल चुका है आपका वोट
मंडी के विकास खंड गोहर की किलिंग पंचायत में एक मतदाता ने गड़बड़ी की शिकायत की है। आरोप है कि उसने मतदान किया नहीं और वोट कोई और ही डाल गया। इसकी शिकायत एसडीएम गोहर से की गई है।
शिकायतकर्ता हेमराज ने एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज को लिखित शिकायत में किलिंग पंचायत में चुनाव करवाने आए अधिकारियों पर धांधली का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि वह मनाली में काम करते हैं और मतदान करने पहुंचे थे। बूथ पर मौजूद चुनाव अधिकारियों ने कहा कि हेमराज के नाम का वोट पहले ही कोई डाल चुका है। उन्होंने बताया कि उनके नाम के 78 नंबर को लाल पेन से मार्क कर दिया था। हेमराज ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में मौजूद कर्मचारियों ने बाद में एक फार्म भरा और टेंडर वोट निविदत वोट बनाकर डाल दिया। आरोप लगाया है कि एआरओ से जब रिजल्ट शीट मिली तो उसमें टेंडर वोट निविदत वोटों की संख्या शून्य दर्शायी गई थी जबकि हेमराज का वोट टेंडर वोट हुआ था। हेमराज ने एसडीएम से इस मामले की उचित जांच की मांग उठाई है। एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सिरमौर जिले के पांवटा मतगणना केंद्र के गेट के पास ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी हुई। रात करीब नौ बजे पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़ने का भी प्रयास किया।
विकास खंड पांवटा में बीडीसी परिणाम
वार्ड जीते
माजरा सोनम
मिश्रवाला अंजू सैनी
पुरुवाला हितेंद्र कुमार
हंगामे के दौरान शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान व पांवटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
हिमाचल के कांगड़ा जिले में जिला परिषद के 54 सदस्यों के नतीजे घोषित हो गए हैं। विकास खंड परागपुर के तहत आने वाले जिला परिषद के पांच वार्डों में मुकाबला काफी रोचक रहा। इन पांच वार्डों में से एक ढलियारा जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित 22 वर्षीय ईशान शर्मा विजयी रहे। वहीं दूसरे स्थान पर अंकुश रहे।
वहीं बणी वार्ड से भाजपा समर्थित अश्वनी कुमार विजयी रहे, जिन्होंने जगवीर सिंह को हराया। इस वार्ड से पांच प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि कांग्रेस के दो कार्यकर्ता जगवीर सिंह व वरिंद्र कुमार मुकाबले में थे। अश्वनी कुमार को 6924 तो जगवीर को 5693 तथा वरिंद्र को 2347 मत मिले, कांग्रेस के दो उम्मीदवार खड़े होने के कारण भाजपा समर्थित उम्मीदवार यहां से जीत गए। परागपुर जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित स्नेहलता परमार ने अलका रानी को हराया। यहां से भाजपा की दो कार्यकर्ता मैदान में उतरी थीं, जिसमें से स्नेहलता को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था। तो नीलम निर्दलीय मैदान में थी। घाटी जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित अनु राणा विजयी रहीं, जिन्होंने 7044 मत प्राप्त किए तो वहीं सुनीता देवी को 3809 और सुमनबाला को 2642 मत मिले। इन दोनों उम्मीदवारों को कांग्रेस विचारधारा का बताया जा रहा है। यही कारण रहा जो भाजपा ने जसवां परागपुर विस क्षेत्र से चार उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया था। तो कांग्रेस ने मात्र दो उम्मीदवारों को ही अपना समर्थन दिया था। इन चुनावों को उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की प्रतिष्ठा के साथ जोड़ा जा रहा है।
चौबीन वार्ड में दोबारा गणना से पलट गई बाजी
चौबीन वार्ड के विजेता का नाम देर शाम विवाद के बीच घोषित हुआ। उपविजेता रहे सुभाष चंद की शिकायत के बाद मामले को लेकर जिलाधीश प्रजापति ने एसडीएम छवि नांटा से इसकी रिपोर्ट मांगी। हालांकि भाजपा के सुरेंद्र को पांच मतों से विजय प्राप्त हुई है। लेकिन आधिकारिक तौर पर देर शाम तक उन्हें विजेता घोषित किया गया।
चौबीन वार्ड के मतों की गणना तीन स्थानों बैजनाथ, पंचरुखी और लंबागांव में की गई है। पहली गणना में बैजनाथ विकास खंड की 6 पंचायतों में सुरेंद्र राणा को 1043 और सुभाष राणा को 594 मत मिले। लंबागांव की चार पंचायतों में सुरेंद्र राणा को 671 और सुभाष राणा को 515 मत मिले हैं। इसी प्रकार पंचरुखी की सात पंचायतों में सुरेंद्र राणा को 675 और सुभाष राणा को 1281 मत प्राप्त हुए हैं। तीनों रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से हस्ताक्षरों के साथ जारी किए गए नतीजों के आधार पर सुरेंद्र कुमार के मतों का जोड़ 2389 और सुभाष राणा के मतों का जोड़ 2390 बना। इस प्रकार सुभाष राणा एक मत से विजयी थे। सुरेंद्र राणा के आग्रह पर रात 11 बजे के बाद बैजनाथ व पंचरुखी विकास खंडों की पंचायतों की दोबारा गिनती पर सुरेंद्र राणा के पांच मत बढ़ गए। बैजनाथ में मतों की दोबारा गिनती किए जाने पर गिनती का कार्य सुबह चार बजे तक चलता रहा।
जिला परिषद कांगड़ा
वार्ड विजेता पार्टी
डमटाल राहुल पठानिया भाजपा
लुहारपुरा अर्पणा देवी भाजपा
पुंदर हरदीप सिंह कांग्रेस
भाली नर्मदा ठाकुर भाजपा
भतल्ला रितिका शर्मा कांग्रेस
तलाड़ा जगदीश चंद भाजपा
चड़ी पंकज कुमार कांग्रेस
भड़ियारा पंकज कुमार भाजपा
इच्छी झिकली निशा चौधरी कांग्रेस
खोली कुलभाष चंद आजाद
हलेड़कलां अंजना कुमारी भाजपा
बाघणी रविंद्र कुमार आजाद
ठारू सोनिया कांग्रेस
कवाड़ी चंचला देवी कांग्रेस
डाढ़ झिकला मंगला देवी भाजपा
पठियारखर सुरेंद्रा कुमारी भाजपा
अवेरी नीलम देवी आजाद
कुदैल अनिल कुमार भाजपा
गुनेहड़ पवना देवी भाजपा
गदियाड़ा धीरज कुमार भाजपा
लदोह श्रेष्ठा देवी भाजपा
चौबीन सुरेंद्र कुमार भाजपा
जयसिंहपुर संजीव कुमार भाजपा
मंझेहड़ा संजय कुमार कांग्रेस
बारी ध्रुव सिंह कांग्रेस
अरला रंजना कुमारी भाजपा
आलमपुर राजेश कुमार भाजपा
नौरा संतोष कुमारी कांग्रेस
सुलह रूपरेखा कांग्रेस
उस्तेहड़ विनय कुमार भाजपा
टीहरी सुदेश कुमारी भाजपा
ध्वाला मोनिका कुमारी आजाद
कुल्थी सुषमा देवी भाजपा
तियारा रमेश सिंह भाजपा
मझग्रां नीना ठाकुर कांग्रेस
सिहोरपाई सीमा देवी कांग्रेस
मझीण कुलदीप चंद कांग्रेस
हरिपुर संजय कुमार आजाद
बणी अश्विनी कुमार भाजपा
परागपुर स्नेहलता भाजपा
ढलियारा इशान शर्मा आजाद
नंगल चौक पुष्पा देवी कांग्रेस
नगरोटा सूरियां वीना धीमान कांग्रेस
घाड़-2 जीवना कुमारी भाजपा
फारियां अंजुबाला कांग्रेस
घाटी अणु राणा भाजपा
स्थाना संजीव कुमार भाजपा
मैरा लक्ष्य ठाकुर भाजपा
भरमाड़ सुखविंद्र आजाद
नेरना शेर सिंह आजाद
गंगथ संदीप कुमार कांग्रेस
बडूखर नैंसी कटोच आजाद
इंदपुर मोनिका देवी कांग्रेस
इंदौरा प्रवीन कुमार कांग्रेस
शिमला जिला परिषद परिणाम
जिला परिषद वार्ड विजेता
त्यावल ज्यूरी चंद्रप्रभा नेगी
झाकड़ी कविता कंटू
नरैण त्रिलोक चंद
बगलती हकुम चंद
सीमा रणटाड़ी उर्मिला देवी
खशधार मनीता चौहान
अढाल सुरेंद्र सिंह रेक्टा
टिक्कर भारती जनारठा
सरस्वती नगर कौशल मुंगटा
बढाल विशाल
कलबोग अनिल काल्टा
सरांह नीमा कुमारी
मझोली सुरेंद्रा देवी
पौड़िया बिमला देवी
घोड़ना ..........
देवरीघाट ...........
केलवी ........
बल्देयां रीना
बसंतपुर चुन्नी लाल
कुमारसैन उज्जवल सेन मेहता
भुटटी सुभाष कैंथला
चमियाणा लता वर्मा
जुन्गा संतोष शर्मा
हलोग-धामी प्रभा वर्मा
सिरमौर में अभी केवल 11 जिला परिषद सीटों के परिणाम घोषित हुए हैं, छह सीटों की गणना अभी शुरू नहीं हुई है।
जिला परिषद सिरमौर
वार्ड जीते
बनकला निर्मला देवी (भाजपा)
कालाअंब पुष्पा देवी (भाजपा)
ददाहू सुरेंद्र सिंह (भाजपा)
बाग पशोग नीलम शर्मा (निर्दलीय)
नारग आनंद परमार (कांग्रेस)
शिलांजी सतीश ठाकुर (भाजपा)
देवठी मझगांव विनय भगनाल (कांग्रेस)
संगड़ाह सीमा कनियाल (भाजपा)
नौहराधार पृथ्वीराज (कांग्रेस)
कांडो भटनोल विद्या देवी (कांग्रेस)
गवाली चमेली देवी (कांग्रेस)
विकास खण्ड पांवटा में बीडीसी के परिणाम
वार्ड जीते
2. दुगाना- नीता देवी
3.शरली मानपुर- श्यामा देवी
4. जामना- जगदीश चौहान
5. कमरऊ- प्रताप ठाकुर
9. कोडग़ा- प्रवेश कुमार-
11. नघेता- बबीता देवी
13.राजपुर- नीमा देवी
14. डांडा- अनिल कुमार
15. भगानी- प्रीति देवी
16. मानपुर देवड़ा अबिता
17. गोरखुवाला कुलदीप सिंह
18. सालवाला रजनीकांत
19. मुगलवाला करतारपुर पुन्नी देवी
20. शिवपुर गुरविंदर सिंह
21.. कुंजा गुलजार सिं
22. निहालगढ़ कृष्ण लाल
23. अमरकोट गुरप्रीत सिंह
24 . बद्रीपुर महेंद्र पाल सिंह
25. जामनीवाला अनिता
26 कुंडियों सोनिया बेगम
27. व्यास शशीबाला
28. कांडो कांसर अरुणपाल
29.भरोग बनेड़ी वेद प्रकाश
30. छछेती सुनीता देवी
32.धौलाकुआं कृष्ण लाल
33. कोलर मनजीत कौर
34. हरिपुर खोल हेमलता
35. सैनवाला मुबारिकपुर बबीता देवी
रामपुर जिला परिषद चुनाव में कमल पर भारी पड़ा पंजा
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृहक्षेत्र में जिला परिषद के चारों वार्डों में से तीन में वोटरों ने एक बार फिर हाथ का साथ देकर कमल को नकार दिया। चुनाव में कांग्रेस ने तीन पद झटके जबकि, एक सीपीआईएम उम्मीदवार की जीत हुई है। रामपुर में नगर निकाय चुनाव के बाद पंचायतीराज चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ मजबूत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर के गृह क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित हुकम चंद ने भारी मतों से जीत हासिल कर भाजपा का एक बार फिर रामपुर में जीत हासिल करने का सपना चकनाचूर कर दिया है। जिला परिषद वार्ड नंबर एक सराहन से कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्र प्रभा नेगी को 7142 मत पड़े जबकि, भाजपा उम्मीदवार सुमन बिष्ट को 5578 वोट मिले। चंद्र प्रभा नेगी ने 1564 मतों से जीत हासिल की।
जिला परिषद वार्ड नंबर वार्ड दो झाकड़ी से सीपीआईएम की उम्मीदवार कविता कंटू को 5561 मत पड़े जबकि, कांग्रेस की उम्मीदवार विमला देवी को 4548 वोट मिले। कविता कंटू ने 13 वोटों से जीत हासिल की। वार्ड तीन नरैण दत्तनगर से त्रिलोक चंद भलूनी को 3732 मत पड़े जबकि, भाजपा के नरेश चौहान को 3154 मते पड़े। त्रिलोक चंद भलूनी ने 578 मतों से जीत हासिल की। वहीं, जिला परिषद वार्ड चार बगलती से कांग्रेस के उम्मीदवार हुकमचंद को 7837 मत पड़े, जबकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार मोहन लाल को 5254 मत पड़े। हुकम चंद ने चार वार्डों में बगलती जिप वार्ड से सबसे अधिक 2583 वोटों से जीत हासिल की। उधर, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र की अनदेखी करना भाजपा के लिए महंगा पड़ा। लोगों ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का साथ दिया।
चौपाल में ये जिला परिषद सदस्य जीते
उपमंडल में जिला परिषद वार्ड संख्या 12 सरांह (चौपाल) से भाजपा समर्थित उम्मीदवार नीमा कुमारी पत्नी सुरेंद्र सिंह जस्टा 5503 मतों से विजयी हुईं। नीमा को 9615 मत पड़े, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार गीता देवी पत्नी राजेंद्र सिंह को 4112 मत पड़े। बीना पत्नी सुरेंद्र को 1889 मत पड़े, जबकि मनोरमा पत्नी पवन कुमार को 2008 मत मिले। वार्ड संख्या 13 मझोली (कुपवी) से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुरेंद्रा देवी पटियाल पत्नी रमेश कुमार ग्राम बौरा 69 मतों से विजयी हुईं। सुरेंद्रा पटियाल को 6645 मत पड़े। सुरेखा चौहान पत्नी रामलाल ग्राम भालू को 4494 मत पड़े। सुरेंद्रा देवी पत्नी करम सिंह गांव बिजमल को 6576 मत पड़े। वार्ड संख्या 14 पोड़िया (नेरवा) से भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्मला झिंटा पत्नी जोगिंद्र सिंह को 5544 मत पड़े, जबकि विमला देवी जमिहान पत्नी धनी राम को 7686 मत पड़े, जबकि रीना कुमारी पत्नी पीतांबर कामटा को 2497 मत पड़े। इस वार्ड से विमला जमिहान 2142 मतों से विजयी हुईं।
रोहड़ू परिषद वार्डों से विजेताओं की सूची
सीमा रंटाडी जिला परिषद वार्ड से उर्मिला देवी, खशाधार से मोनिता चौहान, अढाल से सुरेंद्र रेटका, टिक्कर से भारती जनारथा, सरस्वतीनगर से कौशल मुंगटा, बढाल से विशाल और कलबोग(थरोला) से अनिल काल्टा ने जीत दर्ज की है।
भाजपा ने जीती जिला परिषद की कलबोग सीट
विधानसभा क्षेत्र जुब्बल कोटखाई की हॉट सीट कलबोग वार्ड नंबर 11 से कई दिग्गज चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल कालटा ने बाजी मारी। महिंद्र स्तान और अनिल कालटा में कड़ा मुकाबला हुआ। कलबोग वार्ड से अनिल कालटा मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा समर्थित प्रत्याशी थे। वहीं महेंद्र स्तान पूर्व में रहे सीएम वीरभद्र के करीबी थे। नीलम सऱैईक पूर्व में दो बार जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। इनके अलावा जिया लाल धांटा जुब्बल कोटखाई के पूर्व विधायक रोहित ठाकुर के प्रत्याशी थे। इस सीट के लिए बड़े दिग्गजों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल कालटा ने बाजी मारी। अनिल कालटा को 5414 वोट पड़े, जबकि महेंद्र स्तान को 4946 और नीलम सरैईक को 4353 जबकि जिया लाल धांटा को 2828 वोट मिले। परिणाम आने के बाद अनिल कालटा ने हाटकोटी माता के दर्शन किए।
सोलन जिले में जिला परिषद की कुल 17 सीटों में से भाजपा सात, कांग्रेस तीन और सात पदों पर आजाद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
सोलन जिला परिषद सदस्यों की सूची
परिषद वार्ड विजेता पार्टी
दाड़ला हीरा कौशल भाजपा
धुंधन भुनेश्वरी शर्मा भाजपा
डुमैहर आशा परिहार आजाद
कुनिहार अमर सिंह आजाद
सिरिनगर लीला देवी आजाद
सलोगड़ा मनोज वर्मा आजाद
सपरून राजेंद्र सिंह कांग्रेस
धर्मपुर दर्पणा ठाकुर भाजपा
कसौली रीना देवी आजाद
दाड़वा रमेश ठाकुर भाजपा
बरोटीवाला अमर चंद भाजपा
खेड़ा शांति देवी भाजपा
मंझोली सर्वजीत कौर कांग्रेस
दभोटा सुमन देवी आजाद
बवासनी राहुल शर्मा भाजपा
रतवाड़ी कमलेश पंवर आजाद
कुंडलू मुख्तयार कौर कांग्रेस
चंबा जिले में जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों का परिणाम घोषित
शिमला जिले के पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे
शिमला जिले में पंचायत समिति सदस्यों के 201 पदों के लिए हुए चुनाव के सभी नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। शुक्रवार देर रात पंस समिति के 201 पदों में से 146 के ही नतीजे निकले थे। इसमें विकास खंड टुटू की पंचायत समिति घेच-कोहबाग से सीता विजेता रही है। वार्ड में छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। इसमें सीता ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार को 151 मतों से पराजित किया। सीता को 559 वोट पड़े, अरुण कुमार को 408 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा दया राम को 199, रमेश कुमार को 283, रूप राम चौहान को 256 और हरी दास को 283 वोट पड़े। गनेवग-नेहरा वार्ड से प्रेम लाल, पिपलीधार से आशा और हलोग-धामी वार्ड से दीपक कुमार विजेता रहे। नालदेहरा से कमल दास जीते।
बसंतपुर विकास खंड पंस वार्ड चनावग से कर्मचंद, मंढोलघाट से योगराज और रेवग से लोक चंद जीते। नारकंडा विकास खंड पंस वार्ड शमाथला से अंकुश, भुट्टी से रीता देवी,थानाधार से संदीपा, मैलन से सिदार्थ, डीब से स्नेहलता, जरोल से रोजी, खनेटी से शशी देवी, सिहल से गौरव, कांगल से तारा देवी, मलेंडी से जीवन सिंह, शलोटा से वेद प्रकाश, बड़ागांव से सुनीता देवी और बनाहर वार्ड से गगन वर्मा जीते।
चौपाल पंस वार्ड देईया-दोची से धनीराम, किरन से निरूपमा, खदर से कृष्ण कुमार, नेरवा से मधू देवी, थाना से रबिन कुमार, देवत से अनिल कुमार, धवास से सोहन सिंह, सराह से पूनम कुमारी, जावग-छमरोग से रीना देवी, ननाहर से शीतल, मधाना से इंद्रा देवी, मानु भाबिया से रिंकु शर्मा जीते। छौहारा पंस वार्ड कलोती से जीशन लाल, जांगला से राकेश कुमार, भमफाद से प्रियंका, थाना से मधु बाला, सरीबासा से अंशुल, गौंसारी से ललिता देवी, धागोली से मीनाक्षी देवी विजेता रही। जुब्बल - कोटखाई पंस वार्ड नंदपुर से समीला, सरस्वती नगर से प्रेम लता, कुडू से बलबीर सिंह, मंडल से विद्या, रान्वी से संधीरा, गुम्मा से विनोद, देवगढ़ से रेखा, बारा-दुमहर से रमन, रावला-क्यार पंस वार्ड से कांता ने बाजी मारी। कुपवीं खंड के पंस वार्ड मालत से परमा नंद और नौरा-बौरा से उमा देवी जीती। रोहड़ू खंड की पंस वार्ड धराड़ा से अनीता देवी, भलूण से जितेंद्र, कटलाह से कपिल आंदटा, पुजारली- 4 से ज्ञान पति जीते।
सिरमौर जिले में पंचायत समितियों के पांच और विकास खंडों के नतीजे आ गए हैं। छह अन्य वार्डों में मतगणना चल रही है। इसके बाद जिला परिषद के लिए मतगणना शुरू होगी।
सिरमौर की पंचायत समितियों के परिणाम
विकास खंड सराहां
वार्ड जीते
वासनी राकेश कुमार
मानगढ़ अमरा देवी
डिंगर किन्नर सुखचैन सिंह
बजगा ममता देवी
सराहां शकुंतला देवी
सिरमौरी मंदिर चमन लाल
काटली कमलेश
सुरला जनोट भावना
बनी बखोली मुनीषा देवी
नैना टिक्कर सचिन
बाग पशोग सुरेंद्र नेहरू
डिलमन सोहन लाल
नारग आशीष शर्मा
दाड़ो देवरिया सुरैया शर्मा
विकास खंड संगड़ाह
नोहराधार माधुरी
चाडऩा राजेश्वर कंवर
भराड़ी देवेन्द्र सिंह
बढ़ोल किरण
सेंज मेला राम शर्मा
दाना घाटों चरणदास
कोटी धिमान मदन सिंह
खालाक्यार चतर सिंह
लुधियाना इंदिरा देवी
भाटन भजोंड संतोष
चोक्कर तपेंद्र कमल
लाना चैता विजयलक्ष्मी
विकास खंड शिलाई
जकांडो नीमा देवी
बांदली अनिता देवी
बाली कोटी सत्या देवी
ग्वाली प्रकाश
कुहंत दलीप सिंह
कोटा पाब मदन सिंह
बकरास बलवीर सिंह
मिल्हा शांतो देवी
नाया पंजोड़ उर्मिला देवी
विकास खंड नाहन
त्रिलोकपुर कर्म सिंह
बर्मा पापड़ी उर्मिला
आम्बवाला यशपाल सिंह
नाहन बीरबाला
कौलांवालाभूड़ प्रोमिला देवी
बनेठी हीरा देवी
सुरला मान सिंह
नावनी मीन सिंह
विकास खंड पांवटा साहिब
दुगाना नीता देवी
शरली मानपुर श्यामा देवी
जामना जगदीश चौहान
कमरऊ प्रताप ठाकुर
कोडगा प्रवेश कुमार
नघेता बबीता देवी
राजपुर नीमादेवी
डांडा अनिल कुमार
भगानी प्रीति देवी
सोलन के शेष बीडीसी सदस्यों का परिणाम
उपमंडल कुनिहार
वार्ड का नाम विजेता
22 कुंहर रीता देवी
23 मटेरनी अंकिता
उपमंडल धर्मपुर
वार्ड का नाम विजेता
13 आंजी मातला चांदनी
14 प्राथा चंपा ठाकुर
15 टकसाल बलदेव
16 जंगेशू शांता तौमर
17 कोटबेजा भगवान दास
18 पट्टानाली राम रत्न
19 कालुझिंडा सुरेंद्रा कुमारी
20 मंधाला शिव कुमार
21 बरोटीवाला सुदामा
22 सुरजपुर जसवीर कौर
23 बारिया प्रेम कुमार
उपमंडल नालागढ़
वार्ड का नाम विजेता
18 लोधीमाजरा रणजीत कौर
19 ढेला पीरदेई
20 गुलरवाला सोचादेवी
21 बटोली पुष्पेंद्र कौर
22 संडोली चरणों देवी
23 मालपुर परमजीत कौर
24 कृष्णपुरा कुलदीप कौर
25 मानपुरा सुरेंद्र सैणी
31 भाटियां हरपाल कौर
32 ढांग हरजीत कौर
33 माजरा सुरेंद्र कौर
34 गोलजमाला नीरु चंदेल
35 दभोटा गुरचरण दास
36 भोगपुर सुरेंद्र
39 कश्मीरपुरा जसविंद्र
40 बरूणा विज्या देवी
सोलन में अभी तक 17 जिला परिषद वार्डों में से 12 के परिणाम आ गए हैं। जिसमें भाजपा चार, कांग्रेस तीन और सबसे अधिक आजाद पांच उम्मीदवार विजय हुए हैं।
सोलन जिला परिषद सदस्यों की सूची
परिषद वार्ड विजेता पार्टी
दाड़ला 01 हीरा देवी भाजपा
धुधंन 02 भुनेश्वरी शमार भाजपा
डुमैहर 03 आशा परिहार आजाद
कुनिहार 04 अमर सिंह आजाद
सिरिनगर 05 लीला देवी कांग्रेस
सलोगड़ा 06 मनोज वर्मा आजाद
सपरून 07 राजेंद्र सिंह कांग्रेस
धर्मपुर 08 दर्पणा ठाकुर भाजपा
कसौली 09 रीना देवी आजाद
बवासनी 15 राहुल शर्मा भाजपा
रतवाड़ी 16 कमलेश पंवर आजाद
कुंडलू 17 मुख्तयार कौर कांग्रेस
जिला परिषद सोलन के दाडवा वार्ड से भाजपा के रमेश ठाकुर विजयी घोषित।
हमीरपुर के नतीजे
हमीरपुर जिले के धिरड वार्ड से भाजपा के जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय वीर सिंह लवली जिला परिषद चुनाव हारे। इस सीट से पवन कुमार 2000 मतों से जीते। यह वार्ड केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और वर्तमान में भाजपा की विधायक कमलेश कुमारी का गृह क्षेत्र है।
हमीरपुर जिले के कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा के गृह क्षेत्र में कमल खिला। बीड़ बगेहड़ा वार्ड से भाजपा के कैप्टन रंजीत सिंह 2488 मत लेकर विजयी हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा की जमानत जब्त हुई। बीड़ बगेहड़ा जिला परिषद वार्ड से 8846 मतों में से मिले सिर्फ 522 मत।
हमीरपुर के वार्ड नंबर 2 करोट से भाजपा की जिला परिषद प्रत्याशी पूनम डोगरा हारीं, कांग्रेस की सुमना देवी ने जीत दर्ज की।
हमीरपुर के जिला परिषद वार्ड नंबर 11 से भाजपा समर्थित राजेश कुमार मांगा, वार्ड 13 बडसर से बीना शर्मा और वार्ड 14 दांदडू से संजीव कुमार संजू चुनाव जीते। वार्ड 12 बिझड़ी से जिला परिषद प्रत्याशी कांग्रेस की मीना चुनाव जीतीं।
ऊना के नतीजे
ऊना जिले के भंजाल जिला परिषद वार्ड से आजाद प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज की।
ऊना जिले के ललड़ी जिला परिषद वार्ड से भाजपा के कमल सैनी जीते।
ऊना जिले के पालकवाह जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमारी जीतीं।
किन्नौर जिला परिषद परिणाम में 5 सीटों पर भाजपा और 5 पर कांग्रेस ने कब्जा किया है।
सिरमौर में जिला परिषद के 11 परिणाम घोषित
भाजपा 5
कांग्रेस 5
निर्दलीय 1
सोलन जिला
कंडाघाट जिला परिषद
लीला देवी ठाकुर-5836
सुनीता रोहाल-5585
निर्मला ठाकुर-4554
रीता-1085
लीला देवी ठाकुर 251 से विजयी
सोलन जिला के वार्ड नंबर 9 कसोली गढखल से आजाद जिला परिषद प्रत्याशी रीना देवी विजयी।
सोलन जिले में भाजपा समर्थक पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और सदस्य रह चुकी शीला कुमारी को आजाद उम्मीदवार मनोज कुमार ने 1381 वोटों से हराया।
सोलन जिले में सलोगड़ा जिला परिषद वार्ड से मनोज वर्मा जीते, कुमारी शीला व बलदेव ठाकुर को 1381 वोटों से हराया।
मनोज-5997
कुमारी शीला-4616
बलदेव ठाकुर-2881
सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 8 धर्मपुर से दर्पणा ठाकुर 2300 वोटों से जीतीं।
बिलासपुर के नतीजे
बिलासपुर जिले के बरठीं वार्ड नंबर-5 से जिला परिषद की कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार 25 वर्षीय शालू राणावत 900 वोटों से जीती। प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग की करीबी भाजपा की उषा ठाकुर को हराया।
बिलासपुर जिले के ननावां वार्ड से निर्दलीय जिला परिषद प्रत्याशी बेली राम ने कांग्रेस के मेहर चंद को 973 वोट से हराया। भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे।
बिलासपुर जिले के स्वारघाट के स्वाहण से भाजपा के जिला परिषद प्रत्याशी मान सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह को हराया। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।
बिलासपुर जिले के डंगार वार्ड से कांग्रेस विचारधारा के जिला परिषद प्रत्याशी आईडी शर्मा जीते। भाजपा के कुल्तार पटियाल को हराया। कांग्रेस ने डंगार वार्ड से प्रत्याशी घोषित नहीं किया था।
बिलासपुर जिले के नमहोल वार्ड से भाजपा के जिला परिषद प्रत्याशी प्रेम सिंह जीते, निर्दलीय उम्मीदवार कुलदीप को 2396 मतों से हराया।
बिलासपुर जिले के झंडूता के बैहना जट्टा वार्ड से भाजपा की जिला परिषद प्रत्याशी शैलजा शर्मा जीतीं।
बिलासपुर जिले के जुखाला से भाजपा की जिला परिषद प्रत्याशी सत्या ठाकुर जीतीं, कांग्रेस की सीमा ठाकुर को हराया।
हमीरपुर जिले में भाजपा 9, कांग्रेस 6, कामरेड एक और दो निर्दलीय जीते हैं।
जिला परिषद हमीरपुर के निर्वाचित 18 सदस्यों की सूची
वार्ड 1 बगेहड़ा रणजीत सिंह राणा(भाजपा)
वार्ड 2 करोट सुमना देवी (कांग्रेस)
वार्ड 3 दरोगण पति कोट बबली (भाजपा)
वार्ड 4 धलोट मोहिंद्र सिंह (कांग्रेस)
वार्ड 5 जंगलरोपा नरेश कुमार दर्जी (निर्दलीय)
वार्ड 6 अणु आशा देवी (कांग्रेस)
वार्ड 7 धीरड़ पवन कुमार (निर्दलीय)
वार्ड 8 जाहू राजकुमारी (कांग्रेस)
वार्ड 9 खरवाड रमन वर्मा (भाजपा)
वार्ड 10 भोरंज मनु बाला (भाजपा)
वार्ड 11 करेर राजेश कुमार (भाजपा)
वार्ड 12 बिझड़ी मीना कुमारी (कांग्रेस)
वार्ड 13 बड़सर बीना देवी (भाजपा)
वार्ड 14 दांदड़ू संजीव कुमार (भाजपा)
वार्ड 15 लहड़ा संजीव कुमार (कॉमरेड)
वार्ड 16 मालग संजय कुमार (कांग्रेस)
वार्ड 17 बेला इंदु बाला (भाजपा)
वार्ड 18 नौहंगी आशीष कुमार (भाजपा)
21 वर्षीय मुस्कान जीतीं
बिलासपुर जिले के बरमाणा वार्ड से 21 वर्षीय निर्दलीय जिला परिषद प्रत्याशी मुस्कान जीत गई हैं। मुस्कान ने आजाद उम्मीदवार मीना संधू को पराजित किया। कांग्रेस और भाजपा दोनों दौड़ से बाहर रहे।
घुमारवीं पंचायत समिति सदस्य के नतीजे
वार्ड नंबर 1 कोट राजकुमार
वार्ड नंबर 2 हटवाड सुरेंद्र सिंह
वार्ड नंबर 3 बम पूनम लता
वार्ड नंबर 4 मैहरी काथला सतीश ठाकुर
वार्ड नंबर 5 लद्दा कमलेश कुमारी
वार्ड नंबर 6 कुठेड़ा राजेश कुमार गुलेरी
वार्ड नंबर 7 भलस्वाय सत्या देवी
वार्ड नंबर 8 तल्याणा अति देवी
वार्ड नंबर 9 कुह मुझवाड़ कमला देवी
वार्ड नंबर 10 ननावां रमेश कुमार
वार्ड नंबर 11 हरलोग संतोष कुमार
वार्ड नंबर 12 मल्यावर मधुपाल
वार्ड नंबर 13 फटोह इंद्री देवी
वार्ड नंबर 14 बकरोआ सुधा देवी
वार्ड नंबर 15 औहर कमला देवी
वार्ड नंबर 16 अमरपुर राकेश कुमार
वार्ड नंबर 17 घुमारवीं रामपाल
वार्ड नंबर 18 लुहारवीं निशा
वार्ड नंबर 19 कोठी रवि कौशल
वार्ड नंबर 20 मोरसिंघी सुविधा देवी
वार्ड नंबर 21 पट्टा सतीश ठाकुर
वार्ड नंबर 22 कसारू रक्षा देवी
वार्ड नंबर 23 छत सरवन सिंह
वार्ड नंबर 24 कपाहड़ा विजयलक्ष्मी
वार्ड नंबर 25 पालक सुरेंद्र कुमार
वार्ड नंबर 26 गाहर सुनीता कुमारी
वार्ड नंबर 27 पपलाह सोनिया शर्मा
वार्ड नंबर 28 डंगार सुनीता देवी
वार्ड नंबर 29 गतवाड़ चमन लाल
वार्ड नंबर 30 लेहडीसरेल रेणुका लखन पाल
वार्ड नंबर 31 भपराल राहुल
वार्ड नंबर 32 बरोटा पूनम
वार्ड नंबर 33 घण्ड़ालवीं रमेश कुमार
वार्ड नंबर 34 मरहाणा शिल्पा रानी
बिलासपुर सदर पंचायत समिति सदस्य के नतीजे
जुखाला नीबा
दयोली राम जी
निचली भटेड़ अमित
बेनला ब्राह्मणा रीता देवी
चांदपुर सपना कुमारी
बामटा सुमन
रघुनाथापुरा सपना देवी
कल्लर अंजु देवी
छड़ोल विजय कुमार
विकासखंड झंडूता पंचायत समिति सदस्य के नतीजे
कलोल हरदेई
जेजवीं सरोज कुमारी
सलवाड़ रीना कुमारी
मलराओं निशा देवी
घराण शेर सिंह
नघ्यार पंकज कुमार
जबोला सलोचना देवी
घंडीर शेर सिंह
बलोह सुमिता देवी
बडग़ांव रीना चंदेल
विकासखंड़ स्वारघाट पंचायत समिति सदस्य के नतीजे
तनबौल वीना देवी
कुटैहला रंगी राम
टाली बबली देवी
री शिव कुमार
स्वाहण किरण कुमारी
टरवाड़ नंद लाल
घंडालवीं सोमा देवी
सलोआ विजय कुमार
माकड़ी अशोक कुमार
तरसूह सुनीता देवी
रोड़ जामन सपना देवी
धरोट भारती
बैहल राम कुमार
हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति (बीडीसी) के लिए आज भी मतगणना जारी है। प्रदेश को जिप के 239 और बीडीसी के 1638 नए सदस्य मिलेंगे। भाजपा विधायक जेआर कटवाल के गृह वार्ड बैहना ब्राह्मणा से कांग्रेस की जिला परिषद प्रत्याशी प्रोमिला वासु ने भाजपा की कमलेश कुमारी को 1277 वोट से पराजित किया है। बिलासपुर जिले के कुठेड़ा वार्ड से कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजना धीमान जिला परिषद चुनाव हार गई हैं, उन्हें भाजपा प्रत्याशी विमला ने 2095 वोट से हरा दिया।