{"_id":"607c5373f674f1390447c5b7","slug":"himachal-pradesh-news-sanwara-toll-plaza-on-kalka-shimla-four-lane","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला फोरलेन पर कल से देना होगा टोल, सुबह 8 बजे से शुरू होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला फोरलेन पर कल से देना होगा टोल, सुबह 8 बजे से शुरू होगी व्यवस्था
Sun, 18 Apr 2021 09:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर/सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 18 Apr 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला फोरलेन पर सनवारा में बना टोल प्लाजा।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला-सोलन से चंडीगढ़ आना-जाना महंगा हो गया है। कालका-शिमला फोरलेन पर सनवारा में बने प्लाजा पर सोमवार से टोल लगना शुरू हो जाएगा। टोल प्लाजा का शुभारंभ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के मुख्य अधिकारी जीएस साघा करेंगे। सोमवार सुबह आठ बजे टोल लेने की व्यवस्था शुरू कर हो जाएगी।
विज्ञापन
टोल प्लाजा सौ प्रतिशत फास्ट टैग रहेगा। कार, जीप समेत अन्य छोटे वाहन चालकों को 55 रुपये शुल्क चुकाना पड़ेगा। दोतरफा शुल्क 85 रुपये होगा। सोलन में पंजीकृत वाहन चालकों को एक तरफ के 30 रुपये चुकाने होंगे। टोल प्लाजा के दोनों तरफ से दस किमी क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों का 285 रुपये में एक माह का पास बनाया जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को एनएचएआई की टीम ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसके शर्मा की अगुवाई मेें टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ग्रिल कंपनी ने टोल प्लाजा को एनएचएआई के सुपुर्द कर दिया है। कोरल एसोसिएट कंपनी के कर्मचारियों ने टोल प्लाजा पर अपने कर्मचारी भी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन