फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh News: Lok Adalat To Be Held On September 9 at all courts in state

Lok Adalat: प्रदेश में कल नेशनल लोक अदालत : 86,435 मामले सुलझाने का लक्ष्य

Fri, 08 Sep 2023 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Sep 2023 05:49 PM IST
सार

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रामचन्द्र राव और न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश की सभी अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh News: Lok Adalat To Be Held On September 9 at all courts in state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में शनिवार को ऑनलाइन लोक अदालत के जरिये 86,435 मामले सुलझाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें लोगों को प्री-लिटिगेशन चरण के 68,872 वाहन चालान को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भुगतने का घर बैठे मौका दिया गया है। इस ऑनलाइन लोक अदालत के दौरान आम जनता को कंपाउंडिंग शुल्क/जुर्माने के ऑनलाइन भुगतान के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे वह घर बैठे जुर्माने का भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन


समय और पैसे की बचत के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने ऑनलाइन लोक अदालत की पहल की है। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन और पोस्ट-लिटिगेशन के मामलों को निपटाने की कोशिश भी की जाएगी। प्राधिकरण ने इसके लिए प्रदेशभर में 133 लोक अदालत बेंच का गठन किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस और परिवहन विभाग के साथ समन्वय कर वाहन चालान और छोटे मामलों की अधिकतम पहचान और इसके प्रभावी निपटान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रामचन्द्र राव और न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश की सभी अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालतों का मुख्य लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा मामलों को आपसी सहमति से निपटाना है। इससे पहले 13 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 36,383 मामलों को निपटारा किया गया था और निपटाए गए दावेदारों को 53 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी। इस लोक अदालत के लिए 2,85,605 मामलों को चिह्नित किया गया था। इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में भी पक्षकारों ने बढ-चढ़कर भाग लिया था। इस लोक अदालत में 42,274 मामलों का निपटारा करते हुए 64.12 करोड़ रुपये की राशि दावेदारों में आवंटित की गई थी। - वीरेंद्र शर्मा सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed