फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal pradesh new DGP may be announced today

हिमाचल के नए डीजीपी के नाम का आज हो सकता है एलान

Sat, 30 May 2020 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 May 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Himachal pradesh new DGP may be announced today
हिमाचल पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

सरकार हिमाचल के नए डीजीपी के नाम का एलान शनिवार को कर सकती है। डीजीपी सीताराम मरडी 31 मई रविवार को रिटायर हो रहे हैं। सरकार शनिवार को बैठक कर नए डीजीपी के नाम पर मुहर लगा सकती है। दिल्ली में हुई बैठक के बाद संघ लोक सेवा आयोग ने प्रदेश को तीन नामों का पैनल भेज दिया है। इनमें कैड के 1984 बैच के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी सोमेश गोयल के अलावा 1989 बैच के संजय कुंडू और एसआर ओझा का नाम है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के तौर पर सेवाएं दे रहे संजय कुंडू को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन


सरकार ने सत्तासीन होने के बाद सोमेश गोयल को पद से हटाकर सीताराम मरडी को डीजीपी नियुक्त किया था। सूत्रों के अनुसार तो आईएएस लॉबी संजय कुंडू के ही डीजीपी बनने की उम्मीद जता रही है। कुंडू के डीजीपी बनते ही आईएएस कैडर के स्थानीय आयुक्त दिल्ली, प्रमुख सचिव विजिलेंस, प्रमुख सचिव आबकारी एवं कराधान के अलावा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री जैसे ताकतवर पद खाली हो जाएंगे।  साथ ही सचिवालय में आला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी से होने वाली असहजता से भी उन्हें निजात मिलेगी। उधर, गोयल अगर डीजीपी बनाए जाते हैं तो आईएएस कैडर को इन पदों से तो वंचित रहना ही होगा। 
विज्ञापन



प्रमुख सचिव सीएम बनने के लिए भी दौड़ शुरू भले ही सरकार ने डीजीपी के लिए नाम का एलान नहीं किया है, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पद के लिए
अफसरों के बीच अघोषित दौड़ शुरू हो गई है। इसमें एसीएस कार्मिक आरडी धीमान, सचिव मुख्यमंत्री देवेश कुमार और प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी जेसी शर्मा का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के लिए काम के हैं दोनों ही अधिकारी
डीजीपी के पैनल में जिन तीन अफसरों के नाम शामिल हैं, उनमें गोयल और कुंडू को काम का अफसर माना जाता है। कुंडूू ने मुख्यमंत्री कार्यालय में रहते जिस तरह विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं, उससे मुख्यमंत्री भी प्रभावित हैं। राजस्व अर्जन से लेकर औद्योगिक निवेश को दिल्ली में विदेशी दूतों के साथ तालमेल से लेकर विजिलेंस के प्रमुख सचिव के तौर पर विभाग को फ्री हैंड व निष्पक्ष काम की छूट दी। गोयल की ओर से हिमाचल की जेलों में किए बदलावों की देशभर में चर्चा हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed