फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh municipal corporation election results 2021

नगर निगम चुनाव नतीजे: सोलन, पालमपुर में कांग्रेस व मंडी में भाजपा का क्लीन स्वीप

Wed, 07 Apr 2021 11:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh municipal corporation election results 2021
सोलन में जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

पहली बार बुधवार को एक साथ हुए चार नगर निगमों के चुनाव में सोलन और पालमपुर में कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है, जबकि मंडी में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। धर्मशाला में भाजपा ने सबसे ज्यादा 17 में 8 सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन बहुमत पाने के लिए भाजपा को यहां निर्दलीय के साथ की जरूरत पड़ेगी। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी नगर निगम चुनाव में सुखराम और बड़े कांग्रेस नेताओें का जादू नहीं चला।

विज्ञापन


वहीं, पालमपुर में कांग्रेस ने अप्रत्याशित जीत हासिल करते हुए 15 में से 11 सीटें जीत ली हैं। यहां भाजपा और निर्दलीय केवल दो-दो सीटें ही जीत पाए। चार नगर निगमों में कांग्रेस को दो और भाजपा को एक पर स्पष्ट बहुमत मिला है। इससे आगामी विधानसभा चुनाव भी दिलचस्प होगा। 
विज्ञापन


बुधवार मतदान के बाद देर रात तक चारों नगर निगमों के चुनाव के बाद 64 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए। नगर निगम धर्मशाला में भाजपा आठ, कांग्रेस पांच और निर्दलीय चार वार्डों में जीती है। ऐसे में बेशक यहां भाजपा आगे हो, मगर यहां निर्दलियों की महापौर और उप महापौर की नियुक्ति में अहम भूमिका रहने वाली है। मंडी नगर निगम में 11 वार्डों में भाजपा, चार में कांग्रेस को जीत मिली है। यहां भाजपा को बहुमत मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम सोलन में कांग्रेस की नौ, भाजपा की सात और निर्दलीय के रूप में एक प्रत्याशी की विजय हुई है। सोलन में बघाट बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा प्रत्याशी भी चुनाव हार गए। नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस के 11, भाजपा के दो और दो निर्दलीय जीते हैं। यहां कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत हुई है। वहीं, छह नगर पंचायतों और 136 पंचायत प्रधानों के चुनाव के नतीजे भी बुधवार देर शाम घोषित कर दिए गए। 

कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान 
मंडी                 70 प्रतिशत 
धर्मशाला           64 प्रतिशत 
सोलन              62.25 प्रतिशत 
पालमपुर           68 प्रतिशत

चार नगर निगम चुनाव में 65 और नगर पंचायतों में 78.20 फीसदी मतदान
राज्य के चार नगर निगमों के चुनाव में 65 फीसदी मतदान हुआ, जबकि छह नगर पंचायतों नेरवा, चिड़गांव, आनी, निरमंड और अंब में 78.20 फीसदी वोट डाले गए। जिला शिमला के दो ब्लॉक चौपाल, टुटू और जिला मंडी के धर्मपुर ब्लॉक के पंचायत चुनाव में 68.13 फीसदी वोटिंग हुई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया। तीनों चुनाव में 65 कोरोना मरीजों ने वोट डाले।

नगर निगम चुनाव में 43, नगर पंचायत अंब में 15 और पंचायत प्रधानों के चुनाव में 7 कोरोना मरीजों ने वोट डाले। धर्मशाला और पालमपुर में 14, मंडी 13 और सोलन में 16 संक्रमितों ने वोट डाले हैं। पंचायत चुनाव में जिला शिमला के चौपाल और टुटू ब्लाक में छह और मंडी के धर्मपुर ब्लाक में एक संक्रमित ने वोट डाला। यह जानकारी राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed