फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh MLA Tour to Brazil for Horticulture training

Himachal: गैर सेब बागवानी इलाकों के विधायकों को विदेश भेजने के प्रस्ताव पर बवाल

Thu, 16 Nov 2023 11:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:15 AM IST
सार

बागवानी संगठनों का कहना है कि विधायकों का विदेश दौरा बागवानों के लिए मिले बजट से हो रहा है। दौरा 1,164 करोड़ की बागवानी विकास परियोजना के शेष बचे बजट से किया जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh MLA Tour to Brazil for Horticulture training
कृषि मंत्री चंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैर बागवानी इलाकों के विधायकों को विदेश दौरे पर भेजने के प्रस्ताव पर बवाल खड़ा हो गया है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार के नेतृत्व में चार विधायक ब्राजील जा रहे हैं। नाहन से अजय सोलंकी, अर्की से संजय अवस्थी, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल और इंदौरा से मलेंद्र राजन मार्केट का अध्ययन करने ब्राजील जाएंगे। राज्य मार्केटिंग बोर्ड ने इनके आगामी विदेश दौरे का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।

विज्ञापन


सरकार के कार्मिक और वित्त विभाग से मंजूरी के बाद इसे केंद्र सरकार की अनुमति के लिए भेजा जाएगा। इस दौरे पर आपत्तियां उठना शुरू हो गई हैं। बागवानी संगठनों का कहना है कि विधायकों का विदेश दौरा बागवानों के लिए मिले बजट से हो रहा है। दौरा 1,164 करोड़ की बागवानी विकास परियोजना के शेष बचे बजट से किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह बजट राज्य विपणन बोर्ड को दिया गया था। चूंकि बोर्ड बागवानी मंत्री के बजाय कृषि मंत्री के अधीन है, ऐसे में विदेश दौरे पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार के नेतृत्व में ही यह दल ब्राजील जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सही है कि उनके नेतृत्व में चार विधायक ब्राजील जा रहे हैं। प्रस्ताव कार्मिक और वित्त विभाग के विचाराधीन है। उसके बाद केंद्र से मंजूरी ली जानी है। यह दल ब्राजील में मार्केट के अध्ययन के लिए जा रहा है। - चंद्र कुमार, कृषि मंत्री 


संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने कहा कि बागवान और वैज्ञानिक अधिकारी ही विदेश जाने चाहिएं। कृषि मंत्री या बागवानी मंत्री के जाने से आपत्ति नहीं है, पर गैर सेब बागवानी क्षेत्र के विधायकों के जाने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed