{"_id":"62a218a001644801fa1a3df7","slug":"himachal-pradesh-milkfed-hike-price-of-desi-ghee-and-butter-by-40-and-20-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh Milkfed: मिल्कफेड का देसी घी 40, मक्खन 20 रुपये महंगा, बढ़ी हुई दरें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh Milkfed: मिल्कफेड का देसी घी 40, मक्खन 20 रुपये महंगा, बढ़ी हुई दरें लागू
Fri, 10 Jun 2022 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:40 AM IST
सार
हिम घी की कीमत 600 रुपये प्रति किलो कर दी है, पहले 560 रुपये प्रति किलो थी। इसी तरह मक्खन अब 480 रुपये की जगह 500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य मिल्क फेडरेशन ने देसी घी और मक्खन समेत अन्य उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। ग्राहकों को अब मिल्कफेड का हिम घी 40 रुपये और मक्खन 20 रुपये महंगा मिलेगा। पिछले हफ्ते से ये दरें लागू कर दी गई हैं। हिम घी की कीमत 600 रुपये प्रति किलो कर दी है, पहले 560 रुपये प्रति किलो थी। इसी तरह मक्खन अब 480 रुपये की जगह 500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा।
विज्ञापन
इससे पहले मार्च में मिल्कफेड ने दूध की दरों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस बारे में मिल्कफेड के मार्केट इंचार्ज चेतराम शर्मा ने कहा कि बढ़ाई गई दरों की लिस्ट सभी बिक्री केंद्रों पर भेज दी गई है। एक जून से नई दरों पर उत्पाद बेचे जा रहे हैं। मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र अत्री ने बताया कि हिम घी, मक्खन समेत कुछ उत्पादों की दरें बढ़ाई हैं। सभी उत्पाद प्रदेश के करीब 150 केंद्रों पर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
150 से ज्यादा बिक्री केंद्र हैं प्रदेश में
मिल्कफेड के प्रदेशभर में 150 से ज्यादा बिक्री केंद्र हैं। इनमें करीब 80 रिटेलर, 40 से ज्यादा मिल्कबार और 20 डीलर प्रदेशभर में मिल्कफेड का सामान बेच रहे हैं। सभी केंद्रों पर मिल्कफेड के उत्पादों की काफी बिक्री है। सबसे ज्यादा हिम घी, पनीर, मक्खन और दही बिकता है। ऐसे में इन उत्पादों के महंगे होने से ग्राहकों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रति किलो हुई बढ़ोतरी
उत्पाद पुरानी दरें नई दरें
हिम घी 560 600
मक्खन 480 500
पनीर 310 320
पनीर (200 ग्राम) 70 75
दही 46 60