{"_id":"603b9f145fa20b384b103ea9","slug":"himachal-pradesh-m-phill-topper-anjana-in-hpu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमफिल हिंदी में सिरमौर की अंजना प्रदेश में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमफिल हिंदी में सिरमौर की अंजना प्रदेश में प्रथम
Sun, 28 Feb 2021 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Feb 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
अंजना देवी ने एचपीयू की एमफिल हिंदी परीक्षा में 83 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है।
- फोटो : अमर उजाला
सिरमौर जिले के मशवा गांव की अंजना देवी ने एचपीयू की एमफिल हिंदी परीक्षा में 83 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। दीक्षांत समारोह में अंजना स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगी। अंजना ने डॉ. भवानी सिंह के मार्गदर्शन में ‘हिमाचल प्रदेश सचिवालय में राजभाषा हिंदी का कार्यान्वयन’ विषय पर सर्वेक्षण प्रविधि के माध्यम से उपलब्ध तथ्यों का तर्कसंगत विश्लेषण कर शोध-प्रबंध भी लिखा है।
विज्ञापन
शोध में सामने आया कि अपने ही प्रदेश में शासन और प्रशासन के कार्यों में हिंदी परायी होती जा रही है। अंजना देवी की चार बहनें हैं। पिता एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी कर पांचों बेटियों को पढ़ा रहे हैं। अंजना के कई शोध पत्र भी राष्ट्रीय जरनल में प्रकाशित हो चुके हैं। यूजीसी-नेट को भी तीन बार पास कर चुकी हैं।
विज्ञापन