फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Kailash Federation directors will get one thousand rupee for every meeting

कैलाश फेडरेशन के निदेशकों को हर बैठक के मिलेंगे एक हजार रुपये

Thu, 24 Dec 2020 11:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Dec 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Kailash Federation directors will get one thousand rupee for every meeting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कैलाश जिला कोऑपरेटिव मार्केटिंग और कंज्यूमर फेडरेशन के अध्यक्ष और निदेशकों को अब प्रति बैठक में भाग लेने के लिए एक हजार रुपये मिलेंगे। फेडरेशन की मांग पर सहकारिता विभाग ने प्रति बैठक के इस भत्ते में 700 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। करीब 11 साल बाद फेडरेशन में यह भत्ता बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


जिला शिमला के भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता को कैलाश फेडरेशन की कमान सौंपी गई है। निदेशक मंडल में सात अन्य सदस्य भी हैं। फेडरेशन के सचिव की ओर से सहकारिता विभाग को भत्तों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया था। रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ने इस प्रस्ताव पर विस्तार से मंथन करने पर पाया कि फेडरेशन की आर्थिक स्थिति ठीक है।
विज्ञापन


ऐसे में भत्तों में बढ़ोतरी हो सकती है। रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि अब प्रति बैठक एक हजार रुपये दिए जाएंगे। पहले प्रति बैठक 300 रुपये दिए जाते थे। इसके अलावा अध्यक्ष को 800 रुपये और निदेशक मंडल को 500 रुपये प्रति दिन के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सभी को प्रति दिन 200 रुपये महंगाई भत्ता दिया जाता था। बैठक में शामिल होने के लिए अपनी गाड़ी से आने पर अब पांच रुपये प्रति किलोमीटर की जगह आठ रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। आरसीएस ने फेडरेशन के अध्यक्ष का आवास भत्ता भी प्रति माह दस हजार रुपये तय कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed