हिमाचल के आईपीएस अफसरों से स्वीकार किया पीएम मोदी का फिटनेस चैलेंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशभर के आईपीएस अधिकारियों को ट्विटर पर दिए फिटनेस चैलेंज को हिमाचली अफसरों ने स्वीकार कर लिया है। सूबे के पूर्व डीजीपी और डीजी जेल सोमेश गोयल ने मोदी के चैलेंज को स्वीकार कर प्रदेश के अन्य आईपीएस अधिकारियों से फिट रहने का आह्वान किया। अपने ट्वीट में गोयल ने लिखा कि वे बड़ी विनम्रता के साथ पीएम मोदी का फिटनेस चैलेंज स्वीकार करते हैं।
साथ ही प्रदेश पुलिस के सभी अफसरों को फिटनेस चैलेंज देते हुए अपील की कि वे फिट रहकर देश व प्रदेश की सेवा में योगदान दें। गोयल के अलावा आईजी एपी एंड टी हिमांशु मिश्रा, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी, राज्यपाल के एडीसी अर्जित सेन ने भी साथी आईपीएस अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज दिया है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया के बड़े माध्यम ट्विटर पर हिमाचल के अधिकारी हैं ही नहीं।
ज्यादातर अधिकारियों के ट्विटर अकाउंट ही नहीं
सूबे के डीजीपी से लेकर वरिष्ठ पदों पर बैठे ज्यादातर अधिकारी के ट्विटर अकाउंट ही नहीं हैं। ऐसे में ट्विटर अकाउंट न होने की वजह से पीएम मोदी के चैलेंज को न तो स्वीकार कर पा रहे हैं और न ही अन्य अफसरों को चैलेंज दे पा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम फिट तो देश फिट के मंत्र के साथ पीएम मोदी ने ट्विटर पर फिटनेस चैलेंज चला रखा है। इसी के तहत उन्होंने देशभर के आईपीएस अफसरों को बुधवार को फिटनेस चैलेंज दिया था। इसमें से चालीस से ज्यादा उम्र के अफसरों को खास तौर पर उन्होंने चैलेंज के लिए नामित किया था।