फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh horticulture department officers did not deposit ten crore in government fund

Himachal News: बागवानी विभाग ने सरकारी कोष में जमा नहीं करवाए ब्याज के 10 करोड़

Wed, 04 Jan 2023 12:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Jan 2023 12:31 PM IST
सार

बागवानी निदेशक डॉ. आरके परूथी ने संबंधित अधिकारियों को दस दिन के भीतर उपयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
himachal pradesh horticulture department officers did not deposit ten crore in government fund
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के बागवानी विभाग के अफसरों ने ब्याज के 10 करोड़ रुपये की राशि को सरकारी कोष में जमा नहीं करवाया है। केंद्र और राज्य सरकार की बागवानी स्कीमों के लिए करीब दो सौ करोड़ की राशि पिछले चार साल में खर्च नहीं हुई। जबकि इसे हर साल सरकार कोष में जमा किया जाना था। यह राशि बैंकों में जमा रहने से 10 करोड़ का ब्याज एकत्र हुआ और इसे भी सरकार खजाने में जमा करने में अफसरों की कोताही रही। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस मामले में कड़ा नोटिस लिया है। इस संबंध में बागवानी निदेशक डॉ. आरके परूथी ने विभाग के सभी नियंत्रक अधिकारियों, उप निदेशकों, आहरण एवं वितरण अधिकारियों विषय विशेषज्ञों पत्र संख्या 10-20/ 2009-उद्यान-3 जारी किया है। इस पत्र मे कहा गया है कि विभिन्न केंद्रीय और राज्य की बागवानी योजनाओं की जमा राशि पर दस करोड़ ब्याज की राशि सरकार के कोष में जमा नहीं की गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को दस दिन के भीतर उपयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बागवानी निदेशक ने इस संबंध में जिक्र किया है कि इस मामले को लेकर ऑडिट आपत्ति भी जताई गई है। केंद्रीय सहायता प्राप्त और प्रदेश सरकार की विभागीय योजनाओं में आबंटित धनराशि  जो विभागीय विकासात्मक गतिविधियों पर बजटीय आबंटन के वित्तीय वर्ष में व्यय की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राशि को विभाग तय अवधि में व्यय नहीं कर पाया। यह राशि बैंक में जमा करने के बदले सरकारी कोष में जमा होनी चाहिए थी। यह वित्तीय नियमों के खिलाफ भी है। यह धनराशि राजकोष में जमा करनी अपेक्षित थी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यह राशि जमा करके बागवानी निदेशक को अनुपालना रिपोर्ट भेजी जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed